31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2021 : जोस बटलर, बेन स्टोक्स और लियाम लिविंगस्टोन राजस्थान रॉयल्स के कैंप में शामिल

IPL 2021 की टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के ट्रेनिंग कैंप से जुड़े इंग्लैंड के खिलाड़ी जोस बटलर (Jos Butler), बेन स्टोक्स (Ben Stokes) और लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) ...!      
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 30 Mar 2021, 12:03 PM IST

jos_buttler.jpg

नई दिल्ली। IPL 2021 के महाकुंभ की शुरुआत 9 अप्रैल से होगी। सभी टीमों के खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के कैंप में शामिल हो रहे हैं। सोमवार को इंग्लैंड के खिलाड़ी जोस बटलर (Jos Butler) , बेन स्टोक्स (Ben Stokes) और लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कैंप में शामिल हो गए हैं। ये तीनों ही खिलाड़ी रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच संपन्न हुई तीन वनडे मैचों की सीरीज में शामिल थे। इस वनडे सीरीज में विराट कोहली की सेना ने इंग्लैंड की टीम को 2-1 से मात दी। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें इंग्लैंड की यह तिकड़ी होटल में आती नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें :—IPL 2021 : सैम कुरेन की विस्फोटक पारी से खुश हुए धोनी, चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ी राहत

कई टेस्ट के बाद मिलेगी अभ्यास की अनुमति
आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को कई टेस्ट के बाजवूद एक साथ ट्रेनिंग सेशन में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। IPL 2021 की शुरुआत 9 अप्रैल से होगी, जिसमें पहला मैच मौजूद चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मैच 12 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी।

यह भी पढ़ें :—आईपीएल 2021 : हार्दिक पांडया, क्रुणाल और सूर्यकुमार ने ज्वॉइन की मुंबई इंडियंस टीम

IPL 2021 से बाहर हुए जोफ्रा आर्चर
आईपीएल 2008 की विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स के मुख्य गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चोट की वजह से IPL 2021 से बाहर हो चुके हैं। जोफ्रा आर्चर के अपने वतन लौटने के बाद डॉक्टर्स की सलाह के बाद दाहिने हाथ की सर्जरी होगी।

यह भी पढ़ें :—IPL 2021 : इन 5 बल्लेबाजों ने बनाए आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 400+ रन

IPL 2021 में नहीं होगा विवादित 'सॉफ्ट सिग्नल' नियम
नए सीजन के आगाज से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा फैसला लिया है। बीसीसीआई ने हाल ही में विवादों में रहने वाले 'सॉफ्ट सिग्नल' (Soft Signal) के नियम को IPL 2021 से हटाने का फैसला लिया है। बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि IPL 2021 में तीसरे अंपायर को फैसले भेजने से पहले मैदान अंपयार को सॉफ्ट सिग्नल देने की कोई जरूरत नहीं होगी। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में खेली गई टी20 सीरीज में सॉफ्ट सिगनल का नियम सुर्खियों में रहा था।

आइए देखें — IPL 2021- Royal Challengers Bangalore Squad and Players list
आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures