
Sachin Tendulkar
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। आईपीएल के 14वें सीजन का आगाज होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। आईपीएल टीम के सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए मैदान पर उतर गए हैं। कुछ खिलाड़ी पिछले 1 सप्ताह से मैदान में प्रैक्टिस कर रहे हैं। वहीं कुछ खिलाड़ी हाल ही में प्रैक्टिस कैंप को ज्वाइन किया है। हाल ही में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुंबई इंडियंस को आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल टीम के रूप में जाना जाता है। आईपीएल की 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस आईपीएल सीजन में अपने लगातार तीसरे खिताब के लिए लक्ष्य बनाएगी। मुंबई का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ है।
सीनियर खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस
वीडियों में युवा तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर भी सीनियर खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस करते हुए दिख रहे हैं। मुंबई इंडियंस के ट्रेनिंग कैंप में अर्जुन तेंदुलकर, ईशान किशन, क्रिस लिन, पीयूष चावला समेत कई क्रिकेटर्स पहुंच चुके हैं। कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या और सूर्यकुमार यादव इस समय इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं। ये खिलाड़ी आईपीएल टूर्नामेंट के दौरान बायो बबल में होंगे।
आईपीएल में करेंगे डेब्यू
मुंबई इंडियंस की ओर से इस बार अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में डेब्यू करेंगे। ऐसे में सबकी निगाहें अर्जुन पर टिकी रहेगी। प्रशंसकों को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। अर्जुन को इस बार मुंबई इंडियंस ने 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा है। अर्जुन नेट्स पर जमकर गेंदबाजी करते दिखे और ऐसा लग रहा है कि उन्हें इस बार डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
मुंबई इंडियंस की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, धवल कुलकर्णी, क्विंटन डी कॉक, राहुल चाहर, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, कृणाल पांड्या, क्रिस लिन, क्रिस लिन, मनोज तिवारी, मोहसिन खान, एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, मार्को जेनसन, युधवीर सिंह, जेम्स नीशम और अर्जुन तेंदुलकर।
आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures
आइए जानें— IPL 2021- Mumbai Indians Squad and Players list
Published on:
27 Mar 2021 10:34 am
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
