टॉप 7 टीमें वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगी
ब्ता दें कि अपने सीनियर खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी की वजह से वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की टीम पाकिस्तान से हार गई थी। इस मैच को जीतने के बाद आईसीसी मेन्स क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग की टेबल में पाकिस्तान दूसरे नंबर पर पहुंच गई। वहीं दक्षिण अफ्रीका 11वें नंबर पर है। गौरतलब है कि 2023 में होने वाले विश्व कप में मेजबान भारत सहित टॉप सात टीमें सीधे क्वालीफाई करेगी, जबकि नीचे की पांच टीमें क्वालीफाइंग टूनार्मेंट खेलेगी। आईपीएल के लिए वनडे सीरीज छोड़ने पर एडम्स ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के लिए यह जरूरी नहीं था क्योंकि आईपीएल तो होता रहता है, लेकिन पाकिस्तान सीरीज बाद में हुई है। एडमस ने कहा कि उनका मानना है कि इससे दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट को नुकसान होगा।