
आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने पिछली बार दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पांचवी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस एक बार फिर आईपीएल का खिताब जीतने के लिए पूरी कोशिश करेगी। IPL 2021 मुंबई इंडियंस के 14 मैचों में से 9 मैच चेन्नई और दिल्ली में होंगे। मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ 9 अप्रेल को होगा। इस बार मुंबई इंडियंस टीम में कई नए खिलाड़ी शामिल हुए हैं।
नीलामी में खरीदा सात खिलाड़ियों को
बता दें कि आईपीएल 2021 की नीलामी में मुंबई इंडियंस टीम ने सात खिलाड़ियों को खरीदा है। इनमें सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी शामिल हैं। अर्जुन एक पेसर हैं और बल्लेबाजी की करते हैं। अर्जुन के अलावा एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर नाइल, जिम्मी नीशम, मैक्रो जेन्सन, युद्धवीर सिंह और पीयूष चावला भी मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए हैं।
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज
मुंबई इंडियंस की टीम में कई बेहतीन बल्लेबाज हैं। कप्तान रोहित शर्मा के साथ क्विंटन डिकॉक पिछले दो सीजन से शानदार परफॉर्म कर रहे हैं। इनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी पिछले तीन सीजन में शानदार बल्लेबाजी की। ईशान किशन ने पिछले सीजन में 516 रन बनाए थे। हार्दिक पंड्या भी पिछले सीजन में फॉर्म में थे। वहीं मुंबई इंडियंस के ऑल राउंड की बात करें तो किरॉन पोलार्ड और कुणाल पंड्या जैसे खिलाड़ी इस टीम में हैं।
आईपीएल की सबसे सफल टीम
बता दें कि मुंबई इंडियंस आईपीएल की अब तक की सबसे सफल टीम रही है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस अब तक 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। मुंबई इंडियसं ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल की ट्रॉफी जीती। अब 2021 में एक बार फिर मुंबई इंडियंस आईपीएल की ट्रॉफी हासिल करने की पूरी कोशिश करेगी।
ये है मुंबई इंडियंस टीम का पूरा शेड्यूल
9 अप्रेल
किसके साथ— रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
जगह— चेन्नई
समय— शाम 7:30 बजे
13 अप्रेल
किसके साथ— कोलकाता नाइट राइडर्स
जगह— चेन्नई
समय— शाम 7:30 बजे
17 अप्रेल
किसके साथ— सनराइजर्स हैदराबाद
जगह— चेन्नई
समय— शाम 7:30 बजे
20 अप्रेल
किसके साथ— दिल्ली कैपिटल्स
जगह— चेन्नई
समय— शाम 7:30 बजे
23 अप्रेल
किसके साथ— पंजाब किंग्स
जगह— चेन्नई
समय— शाम 7:30 बजे
29 अप्रेल
किसके साथ— राजस्थान रॉयल्स
जगह— दिल्ली
समय— 3:30 बजे दोपहर
1 मई
किसके साथ— चेन्नई सुपर किंग्स
जगह— दिल्ली
समय— शाम 7:30 बजे
4 मई
किसके साथ— सनराइजर्स हैदराबाद
जगह— दिल्ली
समय— शाम 7:30 बजे
8 मई
किसके साथ— राजस्थान रॉयल्स
जगह— दिल्ली
समय— शाम 7:30 बजे
10 मई
किसके साथ— कोलकाता नाइट राइडर्स
जगह— बेंगलुरु
समय— शाम 7:30 बजे
13 मई
किसके साथ— पंजाब किंग्स
जगह— बेंगलुरु
समय— 3:30 बजे दोपहर
16 मई
किसके साथ— चेन्नई सुपर किंग्स
जगह— बेंगलुरु
समय— शाम 7:30 बजे
20 मई
किसके साथ— रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
जगह— कोलकाता
समय— शाम 7:30 बजे
23 मई
किसके साथ— दिल्ली कैपिटल्स
जगह— कोलकाता
समय— 3:30 बजे
आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures
Published on:
19 Mar 2021 10:36 am
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
