2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2021: इन 5 खिलाड़ियों के दम पर जीत की हैट्रिक लगा सकती हैं मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) पिछले 2 सीजन से लगातार आईपीएल (IPL) का खिताब अपने नाम करती आ रही हैं। इस बार भी मुंबई अपने इन 5 खिलाड़ियों की दम पर जीत की हैट्रिक लगा सकती है...!  

4 min read
Google source verification
mumbai_indians.jpg

नई दिल्ली। आईपीएल का 14वां सीजन (IPL Season 14) 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। अब तक हुए 13 सीजन्स में कोई भी टीम जीत की हैट्रिक नहीं लगा सकी। यहां कि चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) भी नहीं। चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010 और 2011 में लगातार आईपीएल (IPL) का खिताब अपने नाम किया था, लेकिन वर्ष 2012 कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने खिताब जीतकर चेन्नई को हैट्रिक लगाने से रोक दिया था। ठीक उसी प्रकार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अब तक 5 खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। 2019 और 2020 में लगातार खिताब अपने नाम करने वाली रोहित शर्मा की टीम के पास इस बार हैट्रिक लगाने का सुनहरा मौका है। मुंबई इंडियंस के हौसले बुलंद हैं क्योंकि वह पिछले दो सीजन्स से लगातार जीतती आ रही है। पिछले सीजन में देखा गया मुंबई इंडियंस की जीत में अलग-अलग खिलाड़ी ने अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं इस बार मुंबई इंडियंस को जीताने में कौनसे-कौनसे 5 खिलाड़ी अहम रोल अदा कर सकते हैं।

1.रोहित शर्मा
रोहित शर्मा पिछले 10 साल से मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हैं और वह आईपीएल टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल कप्तान हैं, जिनके नाम 5 खिताब हैं। बस दुर्भाग्य की बात यह है कि एक बल्लेबाज के रूप में आईपीएल में रोहित के नाम कभी ऑरेंज कैप नहीं रही। रोहित की नजर में सबसे पहले उनकी टीम है और उन्होंने हमेशा टीम की जीत में एक एंकर की भूमिका निभाई है। पिछले सीजन में वह चोट के चलते कुछ मैचों में नहीं खेल पाए थे, लेकिन फाइनल में वह चोट की परवाह किए बैगर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले थे। उन्होंने पिछले सीजन में 332 रन बनाए।

2.सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव ने हाल ही इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू करते हुए पहले ही मैच में शानदार अर्धशतक लगाया।। उन्होंने जोफ्रा आर्चर की पहली ही गेंद पर SIX जड़कर साफ कर दिया था कि वह एक विस्फोटक बल्लेबाज है। सूर्यकुमार पिछले 3 सीजन्स से मुंबई इंडियंस के भरोसेमंद बल्लेबाज बने हुए हैं। सल्लामी और मध्यक्रम में हर जगह उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है। वह तीन सीजन्स में मुंबई इंडियंस की ओर से 1416 रन बना चुके हैं।

3. हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस टीम का एक ट्रंप कार्ड हैं। पिछले सीजन में पांड्या ने एक गेंदबाज की बजाय बल्लेबाज की भूमिका ज्यादा निभाई थी। वे अंतिम 5 ओवरों में ताबड़तोड़ रन बनाने वाले विशेषज्ञ बल्लेबाज बनकर उभरे। भले ही हार्दिक ने 281 रन ही बनाए, लेकिन 178.98 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। पिछले सीजन्स में हार्दिक चोटिल होने के कारण ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर पाए थे, लेकिन अब वह टीम इंडिया के लिए नियमित रूप से गेंदबाजी कर रहे हैं ऐसे में मुंबई इंडियंस के पास हार्दिक के रूप में एक अतिरिक्त गेंदबाज का विकल्प है।

4. जसप्रीत बुमराह
मुंबई इंडियंस पर अन्य टीमों के बल्लेबाज ज्यादा धाक नहीं जमा पाते हैं क्योंकि मुंबई के पास जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट से अनुभवी गेंदबाज मौजूद हैं। जो सामने वाली टीम के विकेट चटकाने की क्षमता रखते हैं। बुमराह पिछले 5 साल में सभी फॉर्मेट में विश्व स्तरीय गेंदबाज बनकर सामने आए हैं। पिछले सीजन में बुमराह ने 15 मैचों में 27 विकेट लिए थे। बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए एक मैच विनर गेंदबाज बन चुके हैं।

5.क्विंटन डी कॉक
क्विंटन डी कॉक ने मुंबई इंडियंस की चौथी खिताब जीत में अहम भूमिका निभाई है। 2019 में उन्होंने मुंबई के 519 रन बनाए थे। ये बात अलग है कि 2020 में वह अपनी टीम के लिए अच्छी शुरुआत नहीं कर पाए। क्योंकि वह कुछ मैचों में चोट की वजह से बाहर रहे थे। लेकिन फिर भी वह पिछले सीजन में 503 रन बनाने में कामयाब रहे थे। पिछले 2 सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले क्विंटन डी कॉक यकीनन मुंबई के भरोसेमंद बल्लेबाज बने हुए हैं।

आइए देखें — IPL 2021- Royal Challengers Bangalore Squad and Players list
आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures