27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2022, RCB vs MI : बैंगलोर 7 विकेट से जीता, मुंबई की लगातार चौथी हार

IPL 2022, RCB vs MI : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शनिवार को पुणे के एमसीए स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। मुंबई को आईपीएल के मौजूदा सीजन में लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी। बैंगलोर के लिए युवा ओपनर अनुज रावत ने कमाल की पारी खेली और 66 रन का योगदान दिया।

3 min read
Google source verification
IPL 2021, RCB vs MI

IPL 2021, RCB vs MI

IPL 2022, RCB vs MI : आईपीएल 2022 का 18वां मैच शनिवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। एमसीए स्टेडियम पुणे में खेले गए इस मुकाबले में बैंगलोर ने मुंबई को 7 विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव (68*) के नाबाद अर्धशतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 151 रन बनाए जिससे बैंगलोर को जीत के लिए 152 रन का लक्ष्य मिला। बैंगलोर ने 18.3 ओवर में 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया। बैंगलोर की ओर से ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद 8 रन और दिनेश कार्तिक ने नाबाद 7 रन बनाए। अनुज रावत ने शानदार पारी खेलते हुए 47 गेंदों में 66 रन और फाफ डु प्लेसिस ने 24 गेंदों में 16 रन बनाए। वहीं विराट कोहली 36 बॉल में 48 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई की ओर से जयदेव उनादकटी और देवाल्ड ब्रेविस ने एक एक विकेट लिए।

बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 151 रन बनाए है। मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 62 रन बनाए। सूर्यकुमार ने 35 गेंदों में 5 चौके और 5 सिक्स जड़े। कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने 26 - 26 रनों की पारी खेली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर वानिंदु हसरंगा और हर्षल पटेल ने दो दो विकेट अपने नाम किए। वहीं आकाश दीप एक विकेट लिया।

मुंबई ने बैंगलोर को दिया 152 रन का लक्ष्य
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और युवा ओपनर ईशान किशन बल्लेबाजी को उतरे। मुंबई को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। रोहित 15 गेंदों पर 4 चौके और 1 सिक्स की मदद से 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने 11 गेंद खेलीं और 1 चौके की मदद से 8 रन बनाए। मुंबई का तीसरा विकेट ईशान किशन का गिरा। किशन ईशान किशन 28 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद तिलक वर्मा का आत्मघाती सिंगल लेने का प्रयास और खाता खोले बिना रन आउट हो गए। वहीं, कायरन पोलार्ड बिना खाता खोले ही lbw आउट हो गए। इसके बाद रमनदीप सिंह 12 गेंदों में 6 रन बनाए।

बैंगलोर की जीत की हैट्रिक
मुंबई को हराकर बैंगलोर ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। इससे पहले बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराया था। इसके बाद रोमांच मुकाबबले में राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से पराजित किया। पांच बार की चैंपियन मुंबई का इस बार बहुत ही बुरा हाल है। मुंबई ने अब तक चार मुकाबले है और टीम को एक में भी सफलता नहीं मिली है।

पहली बार आमने-सामने
इस सीजन में पहली बार बैंगलोर का सामना मुंबई से सामना हुआ। दोनों टीमों का यह चौथा मुकाबला है। इससे पहले बैंगलोर की टीम तीन में से दो मैच जीत जबकि एक मैच में हार का सामना करना पड़ा। वहीं मुंबई की टीम को तीनों मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा। बैंगलोर ने अपने आखिरी मैच में राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट हराया था। दूसरी तरफ मुंबई अपना पिछला मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से 5 विकेट से हार गई थी।

यह भी पढ़े- IPL 2022 : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का फुल स्क्वाड और प्लेयर्स लिस्ट


मुंबई इंडियंस (प्लेइंग-XI): रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कायरन पोलार्ड, रमनदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकत, जसप्रीत बुमराह और बासिल थंपी।

यह भी पढ़े- IPL 2022 : मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वाड और प्लेयर्स लिस्ट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग-XI): फाफ डुप्लेसी (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), डेविड विली, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, आकाश दीप और मोहम्मद सिराज।