17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2022 : मुंबई और कोलकाता इतने बार आ चुकी है आमने सामने, जाने किसका पलड़ा है भारी

आईपीएल 2022 का 14 वां मैच कोलकाता नाईटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। यह मैच दोनों टीमों के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेला जाएगा।

2 min read
Google source verification
IPL 2022 Today match Mumbai indians takes on kolkata Knight rider's

IPL 2022 Today match Mumbai indians takes on kolkata Knight rider's

IPL 2022 : आईपीएल 2022 का 14 वां मैच कोलकाता नाईटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने जा रहा है। यह मैच दोनों टीमों के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे में होगा। जहां एक तरफ 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस अपने खेल में सुधार करना चाहेगी तो कोलकाता भी मुंबई को कड़ी चुनौती पेश करना चाहेगी। अभी तक के आईपीएल 2022 में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो हम देखेंगे कि कोलकाता मुंबई से कहीं ज्यादा बैलेंस और मजबूत टीम दिख रही है और साथ ही कोलकाता इसको अपने खेल में बखूबी दिखा रही है। उसका अभी तक का प्रदर्शन शानदार रहा है। वही अभी तक मुंबई इंडियंस चैंपियन जैसा खेल नही दिखा सकी है। मुंबई कोलकाता को हराकर पहली जीत की तलाश में होगी तो वही कोलकाता भी अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी।

इतनी बार भिड़ चुकी है दोनों टीमें

आईपीएल इतिहास की बात करें तो आज से पहले दोनों टीमों के बीच 29 मैच खेले गए हैं। जिसमे से 22 बार मुंबई ने कोलकाता को पटखनी दी है तो वही कोलकाता भी मुंबई को 7 बार हार का स्वाद चखाने में सफल रही है। आंकड़े भले ही मुंबई इंडियंस के साथ हो, लेकिन वह कोलकाता को हल्के में नही लेना चाहेगी। कोलकाता टीम आईपीएल 2022 में गेंदबाजी विभाग में मुंबई से कही ज्यादा आगे और बेहतर है। एक तरफ मुंबई के पास स्पिन अटैक मुरुगन अश्विन और मयंक मारकंडे के रूप में कमजोर नजर आ रहा है तो वही कोलकाता के 2 मिस्ट्री (वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण) स्पिनर शानदार प्रदर्शन कर रहें है। तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह का साथ अच्छे से कोई गेंदबाज नही दे रहा है। कोलकाता के खिलाफ मुंबई अपनी गेंदबाजी को जरूर पुख्ता करना चाहेगी।

हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी मुंबई

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस को अभी तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। पहले मैच में उसे दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार झेलनी पड़ी थी तो वही दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों। इस समय मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर मौजूद हैं। आज का मैच जीतकर, मुंबई हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी। इसके अलावा आज के मैच में कोलकाता का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। साथ ही यह देखना दिलचस्प होगा कि आज का मैच कौन जीतता है ? जहां आंकड़े मुंबई के साथ है तो फॉर्म कोलकाता के साथ है।

यह भी पड़े - IPL 2022 : हम कार्तिक को धोनी की जगह लेते तो, 2 वर्ल्ड कप और जीत जाते!