
Kolkata Knight Riders full squad
IPL 2022 Kolkata Knight Riders Full Squad And Players List : इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीमों में से एक कोलकाता नाइट राइडर्स की फौज तैयार हो चुकी है। कोलकाता को पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला जाएगा। यह मैच 26 मार्च को शाम 7.30 बजे वानखेडे स्टेडियम होगा। इस सीजन टीम ने कई बेहतरीन प्लेयर्स को शामिल किया है। कोलकाता की टीम साल 2012 और 2014 में खिताब जीत चुकी है। वहीं पिछले सीजन में टीम ओएन मोर्गन की अगुआई में फाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इस सीजन किस तरह का प्रदर्शन कर पाती है।
आईपीएल 2021 में चेन्नई से हारी
आईपीएल 2021 के खिताबी मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 27 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही केकेआर का तीसरी बार खिताब अपने नाम करने का सपना टूट गया था। ऐस में मेगा ऑक्शन के पहले केकेआर ने आंद्रे रसेल और सुनील नरेन सहित कुल 4 खिलाड़ियों को 34 करोड़ रुपये की मोटी राशि पर रिटेन करने का फैसला किया। नीलामी में कुल 21 खिलाड़ियों को खरीद कर 25 खिलाड़ियों को पूरे दल बल के साथ मैदान में उतरेगी।
कोलकाता नाइट राइडर्स का फुल स्क्वाड
रिटेन खिलाड़ी: आंद्रे रसेल(12 करोड़), वरुण चक्रवर्ती( 08 करोड़), वेंकटेश अय्यर(08 करोड़), सुनील नरेन( 6 करोड़)।
नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी: शिवम मावी (7.25 करोड़), पैट कमिंस(7.25 करोड़), श्रेयस अय्यर(12.25 करोड़), नीतीश राणा( 08 करोड़), शेल्डन जैक्सन( 60 लाख), अजिंक्य रहाणे( 1 करोड़), रिंकू सिंह(55 लाख), अनुकूल रॉय(20 लाख), रसिक डार(20 लाख), चमिका करुणारत्ने (50 लाख), अभिजीत तोमर(40 लाख), प्रथम सिंह(20 लाख), बाबा इंद्रजीत(20लाख), अशोक शर्मा(55 लाख), सैम बिलिंग्स( 2 करोड़), एलेक्स हेल्स(1.5 करोड़), रमेश कुमार(20 लाख), अमन खान(20 लाख), मोहम्मद नबी(1 करोड़)।
यह भी पढ़ें : IPL 2022 : डेट, टाइमिंग से लेकर वेन्यू तक जानें IPL 15 का पूरा शेड्यूल
जानिए कब, कहां, किसके साथ होगी भिड़ंत..
26 मार्च : 7.30 बजे, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स, वानखेडे स्टेडियम
30 मार्च : 7.30 बजे, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, डीवाई पाटिल स्टेडियम
1 अप्रैल : 7.30 बजे कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स, वानखेडे स्टेडियम
6 अप्रैल : 7.30 बजे,कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस, एमसीए स्टेडियम पुणे
10 अप्रैल : 3.30 बजे, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, ब्रेबोर्न स्टेडियम
15 अप्रैल : 7.30 बजे, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, ब्रेबोर्न स्टेडियम सीसीआई
18 अप्रैल : 7.30 बजे, राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स ब्रेबॉर्न स्टेडियम
23 अप्रैल : 3.30 बजे, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस डीवाई पाटिल स्टेडियम
28 अप्रैल : 7.30 बजे, दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स वानखेडे स्टेडियम
2 मई : 7.30 बजे, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स वानखेडे स्टेडियम
7 मई : 7.30 बजे, लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स एमसीए स्टेडियम, पुणे
9 मई : 7.30 बजे, मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स डीवाय पाटिल स्टेडियम
14 मई : 7.30 बजे, कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद एमसीए स्टेडियम, पुणे
18 मई : 7.30 बजे कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स, डीवाय पाटिल स्टेडियम
ग्रुप-A में खेलेगी कोलकाता नाइट राइडर्स
इस सीजन के लिए सभी 10 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप-A में पांच और और ग्रुप-B में पांच टीमें होंगी। एक टीम को ग्रुप राउंड में कम से कम 14 मैच खेलने होंगे। ग्रुप-ए में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स शामिल हैं जबकि ग्रुप-बी में चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइज हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स की टीमें है।
Updated on:
25 Mar 2022 02:27 pm
Published on:
24 Mar 2022 10:43 pm
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
