
IPL 2022 Points Table
IPL 2022 Points Table, Team Standings: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 15वां सीजन रविवार को समाप्त हो गया। फ़ाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर, आईपीएल ख़िताब अपने नाम कर लिया है। इस बार तीसरे नंबर पर आरसीबी तो चौथे नंबर पर लखनऊ की टीम रही।
आईपीएल 2022 में 10 टीमें
आईपीएल 2022 में केकेआर, चेन्नई सुपरकिंग्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रायल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस कुल 10 टीमें हैं जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप में पांच टीमें हैं। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल अलग गुप में हैं। फॉर्मेट ऐसा बनाया गया है कि टीम लीग स्टेज पर कुल 14 ही मुकाबले खेलेगी। लीग चरण में कुल 70 मैच होंगे।
IPL 2022 Points Table and Team Standings
| S. No | Team Name | Points |
| 1 | Gujarat Titans | 20 |
| 2 | Rajasthan Royals | 18 |
| 3 | Lucknow Super Giants | 18 |
| 4 | Royal Challengers Bangalore | 16 |
| 5 | Delhi Capitals | 14 |
| 6 | KKR | 12 |
| 7 | PBKS | 12 |
| 8 | Sunrisers Hyderabad | 12 |
| 9 | Chennai Super Kings | 08 |
| 10 | Mumbai Indians | 08 |
जानिए कैसे मिलेंगे प्वाइंट्स...
— विजेता को मिलेंगे 2 प्वाइंट्स
— हारने वाले को मिलेंगे 0 प्वाइंट्स
— अगर कोई परिणाम नहीं तो हर टीम को 1 प्वाइंट
— अगर टाई रहा तो दोनों टीम सुपर ओवर खेलेंगी और विजेता को मिलेंगे 2 प्वाइंट्स
कुल 70 मैच, 12 दिन होंगे दो मुकाबले
इस बार सीजन में कुल 12 डबल हेडर हैं। यानी 12 दिन में ऐसे होंगे जब एक दिन में दो मुकाबले होंगे। शाम को शुरू होने वाले मुकाबले साढ़े सात बजे और दिन में दोपहर साढ़े तीन बजे मैच शुरू होंगे। मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ग्रुप A में है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स ग्रुप B में है।
Updated on:
30 May 2022 12:27 am
Published on:
24 Mar 2022 07:01 pm
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
