
Kieron Pollard
23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाले आईपीएल 2023 (IPL) के मिनी ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने अपने रिटेन, ट्रेड और रिलीज़ किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट बनानी शुरू कर दी है। लंबे समय से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का हिस्सा रहे कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) को अगले साल होने वाले आईपीएल सीज़न के लिए रिटेन न करने का फैसला हाल ही में मुंबई इंडियंस ने लिया था। अब इस पूरे खेल में एक नया ट्विस्ट आ गया है।
सन्यास की घोषणा
इसी साल इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद अब पोलार्ड ने आईपीएल से भी सन्यास की घोषणा कर दी है। अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर पोलार्ड ने इस बात की जानकारी दी। पोलार्ड 2010 से आईपीएल खेल रहे है और तभी से मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे है। मुंबई इंडियंस के 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल ट्रॉफी जीतने में पोलार्ड भी शामिल रहे है। अगले सीज़न के लिए रिटेन न किए जाने के बाद पोलार्ड ने यह फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि यह फैसला आसान नहीं था और वह कुछ और साल आईपीएल में खेलना चाहते थे, पर मुंबई इंडियंस से चर्चा के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। पोलार्ड के अनुसार मैं समझता हूं कि इस अविश्वसनीय फ्रेंचाइज़ी को बदलाव की जरूरत है और अगर वह अब मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेलते है तो खुद को इस टीम के खिलाफ भी खेलते नहीं देख सकते। साथ ही उन्होंने यह भी कहा, "वन्स एन एमआई ऑलवेज ए एमआई।" यानि की एक बार मुंबई इंडियंस का सदस्य तो हमेशा मुंबई इंडियंस का सदस्य।
मुंबई इंडियंस ने दी नई ज़िम्मेदारी
पोलार्ड के आईपीएल से सन्यास लेने के बाद मुंबई इंडियंस ने तुरंत ही उन्हें एक नई ज़िम्मेदारी दे दी है। अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर जानकारी देते हुए मुंबई इंडियंस ने पोलार्ड को टीम का नया बैटिंग कोच बनाने की घोषणा की है।
Published on:
15 Nov 2022 03:45 pm

बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
