30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kane Williamson की हो सकती है सनराइज़र्स हैदराबाद से छुट्टी, फ्रेंचाइज़ी ने बनाया मन

IPL: अगले साल के आईपीएल से पहले सनराइज़र्स हैदराबाद अपने कप्तान केन विलियमसन की टीम से छुट्टी कर सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 15 Nov 2022, 12:20 PM IST

kane_williamson.jpg

Kane Williamson

आईपीएल (IPL) 2023 शुरू होने में अभी 4 महीने से भी ज़्यादा का समय बचा है, पर सभी टीमों ने अगले सीज़न की तैयारी अभी से शुरू कर दी हैं। सभी फ्रेंचाइज़ी ने अपनी टीम में रिटेन करने वाले खिलाड़ियों और रिलीज़ करने वाले खिलाड़ियों की सूची बनानी शुरू कर दी है। दरअसल 23 दिसंबर को कोच्चि में एक मिनी प्लेयर ऑक्शन होने जा रहा है। इससे पहले सभी टीमों ने ट्रेडिंग और रिलीज़िंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब रिपोर्ट के अनुसार सनराइज़र्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) अपने कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) की छुट्टी करने की तैयारी में है।


क्यों हो सकती है विलियमसन की छुट्टी?

दरअसल विलियमसन की कप्तानी में अब तक हैदराबाद की टीम ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। वहीँ एक बल्लेबाज़ के तौर पर भी हैदराबाद की तरफ से विलियमसन का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं कर पाया है। ऐसे में अगर सनराइज़र्स हैदराबाद विलियमसन की टीम से छुट्टी करती है, तो कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी।


यह भी पढ़ें- Mukesh Ambani ने Liverpool FC खरीदने में दिखाई दिलचस्पी, संभावित खरीददारों की रेस में हुए शामिल

14 करोड़ रुपये में किया था रिटेन

पिछले साल के मेगा ऑक्शन से पहले सनराइज़र्स हैदराबाद ने कप्तान विलियमसन को 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। 2015 से टीम का हिस्सा रहे विलियमसन को टीम ने डेविड वॉर्नर से ऊपर तरजीह दी थी, पर फिर भी वह टीम की उम्मीद पर खरा नहीं उतरे।

यह भी पढ़ें- BWF World Tour Finals 2022: भारत को लगा झटका, चोट की वजह से PV Sindhu हुई बाहर