30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BWF World Tour Finals 2022: भारत को लगा झटका, चोट की वजह से PV Sindhu हुई बाहर

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को चोट की वजह से आगामी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड ट्यूर फाइनल्स से बाहर होना पड़ा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 14 Nov 2022, 2:45 PM IST

pv_sindhu_injured.jpg

PV Sindhu

बैडमिंटन के मुख्य टूर्नामेंट्स में से एक बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड ट्यूर फाइनल्स (BWF World Tour Finals) 2022 में भारत को बड़ा झटका लगा है। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेने का फैसला लिया है। दरअसल 14 दिसंबर से चीन में शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट से सिंधु को चोट की वजह से बाहर होना पड़ा। सिंधु का चोट की वजह से इस टूर्नामेंट से बाहर होना भारतीय उम्मीदों के लिए बड़ा झटका है।


टखने की चोट की वजह से हुई बाहर

टखने में लगी चोट की वजह से सिंधु को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड ट्यूर फाइनल्स 2022 से अपना नाम वापस लेना पड़ा है। दरअसल इसी साल इंग्लैंड में जुलाई-अगस्त में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) के दौरान सिंधु को चोट लग गई थी। हालांकि उन्होंने इस टूर्नामेंट में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था, पर अब तक उनकी चोट सही नहीं हुई है। ऐसे में उन्हें इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेना पड़ा, जिसकी जानकारी उन्होंने बैडमिंटन असोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) को भी दे दी है।


यह भी पढ़ें- Cristiano Ronaldo ने लगाया Manchester United पर धोखा देने का आरोप

सिंधु ने बताया अपना लक्ष्य

सिंधु ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मैंने ट्रेनिंग शुरू कर दी है लेकिन अभी भी मेरी चोट पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। ऐसे में मैं किसी भी तरह की जल्दबाज़ी नहीं करना चाहती। पर मैं उम्मीद करती हूँ कि पेरिस में 2024 में होने वाले अगले ओलंपिक खेलों से पहले पूरी तरह से फिट हो जाऊंगी जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी मज़बूती के साथ वापसी कर सकू। अगले ओलिंपिक में देश के लिए गोल्ड जीतना ही मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य है।"


यह भी पढ़ें- T20 World Cup में पाकिस्तान की हार के बाद मोहम्मद शमी ने साधा शोएब अख्तर पर निशाना, भारत की हार पर खुश होने का दिया जवाब