30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 World Cup में पाकिस्तान की हार के बाद मोहम्मद शमी ने साधा शोएब अख्तर पर निशाना, भारत की हार पर खुश होने का दिया जवाब

ENG vs PAK: रविवार, 13 नवंबर को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के फ़ाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की। पाकिस्तान की हार के बाद मोहम्मद शमी ने शोएब अख्तर पर निशाना साधा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 14 Nov 2022, 12:13 PM IST

mohammad_shami_and_shoaib_akhtar.jpg

Mohammad Shami takes shot at Shoaib Akhtar

टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022 को अपना विजेता मिल चुका है। इंग्लैंड ने मेलबर्न में रविवार 13 नवंबर को खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 137 रन ही बना सकी। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 19 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाते हुए जीत दर्ज कर ली। इस मैच के बाद नए खिलाड़ियों के साथ ही पुराने खिलाड़ियों की भी जमकर प्रतिक्रियाएं आई।


मोहम्मद शमी ने साधा शोएब अख्तर पर निशाना

वर्ल्ड कप शुरू होने से लेकर भारतीय टीम के सेमीफाइनल मैच में बाहर होने तक पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने जमकर भारतीय टीम पर निशाने साधे। पर फाइनल में पाकिस्तान की हार के बाद उनका दिल टूट गया, जिसके बारे में उन्होंने ट्वीट भी किया। ऐसे में भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) इस मौके पर अख्तर पर निशाना साधने से पीछे नहीं रहे। शमी ने अख्तर के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा, "माफ करना भाई, पर यह कर्मा है।"

यह लिखते हुए शमी ने अख्तर को भारतीय टीम की हार पर खुश होने का नतीजा पाकिस्तानी टीम की हार पर दुःखी होना बताते हुए निशाना साधा।


यह भी पढ़ें- Jay Shah बने ICC की इस मुख्य समिति के प्रमुख