
नीदरलैंड के खिलाफ शॉट खेलतीं जुआरिया फिरदौस। (फोटो सोर्स: espncricinfo)
Bangladesh Women vs Netherlands Women Highlights: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवारी को डबल हेडर का पहला मुकाबला सुपर संडे में बर्मिंघम के एजबेस्ट में खेला गया। इस मुकाबले में टॉस जीतकर नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। बांग्लादेश ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में पांच गेंद शेष रहते चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही बांग्लादेश ने एजबेस्टन में इतिहास रचते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। इसके साथ ही वह ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
बर्मिंघम के एजबेस्टन में बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड महिला टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले से पहले कोई टीम रन चेज करके नहीं जीती थी। इससे पहले इस मैदान पर 8 महिला टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गई थे, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने ही जीत हासिल की थी। ये पहली बार है, जब बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है।
मैच की बात करें तो नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 139 रन बनाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा 50 रन कप्तान बैबेट डी लीडे ने बनाए। उन्होंने 45 गेंदों की पारी में 5 चौके लगाए। इसके अलावा, हीथर सीगर्स ने 16, रॉबिन रिज्के और आइरिस ज्विलिंग ने 13-13 रन बनाए। वहीं, बांग्लादेश की ओर से मारुफा अख्तर ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2, फारिहा तृष्णा, शंजीदा अख्तर मेघला, राबेया खान, और रितू मोनी ने 1-1 विकेट लिया।
बांग्लादेश ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 141 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। बांग्लादेश के ओपनर जुआरिया फिरदौस और दिलारा अख्तर ने पहले विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी कर मजबूत शुरुआत दिलाई। फिरदौस ने 33 गेंदों पर 2 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 50 रन बनाए। दिलारा ने 26 रन बनाए। शर्मिन अख्तर 32 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 37 और शोर्ना अख्तर 17 गेंदों पर 18 रन की नाबाद पारी खेलते टीम की जीत सुनिश्चित की। नीदरलैंड के लिए कैरोलीन डी लांगे ने 2 विकेट लिए।
नीदरलैंड के खिलाफ जीत के साथ ही बांग्लादेश ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। बांग्लादेश का यह पहला मैच था और जीत के साथ उसके 2 अंक हो गए हैं। इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया नंबर एक पर है। ऑस्ट्रेलिया के भी एक मैच से 2 अंक हैं, लेकिन उसका नेट रन रेट बांग्लादेश से बेहतर है। नीदरलैंड हार के साथ पांचवें स्थान पर है।
Updated on:
14 Jun 2026 06:57 pm
Published on:
14 Jun 2026 06:24 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
Women's T20 World Cup 2026
