30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UAE ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल मैच में 1 रन से जीत अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई

पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम ने मदद से 19.3 ओवरों में 95 रन बनाए। इसके जवाब में मलेशियाई टीम निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 94 रन ही बना सकी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jul 30, 2026

women under 19

यूएई ने अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया (Photo: X/EmiratesCricket)

Under-19 Women's World Cup: यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) ने आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप एशिया क्वालीफायर के फाइनल में मेजबान मलेशिया को एक रन के करीबी अंतर से मात दी। इसी के साथ यूएई ने साल 2027 में होने वाले ग्लोबल इवेंट के लिए अपनी जगह पक्की कर ली।

मलेशियाई को दिया था मात्र 96 रनों का लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम ने मसीरा जहांगीर (31) और मेहुल कुलकर्णी (22) की मदद से 19.3 ओवरों में 95 रन बनाए। इसके जवाब में मलेशियाई टीम निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 94 रन ही बना सकी। बल्ले से चमक बिखेरने के बाद जहांगीर ने 4 ओवरों में 12 रन देकर 2 विकेट निकाले। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

यूएई ने एकमात्र क्वालिफिकेशन स्पॉट हासिल किया

बायुमास ओवल में मिली इस रोमांचक जीत के साथ यूएई का शानदार और अजेय अभियान सफल रहा। 23 जुलाई को शुरू हुए आठ टीमों के रीजनल क्वालीफायर से निकलकर यूएई ने एकमात्र क्वालिफिकेशन स्पॉट हासिल किया है। आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का तीसरा संस्करण नेपाल और बांग्लादेश की मेजबानी में खेला जाएगा, जिसमें 16 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत ने इस टूर्नामेंट के शुरुआती दोनों एडिशन अपने नाम किए हैं।

पूरे टूर्नामेंट में यूएई का दबदबा रहा। उन्होंने हांगकांग चीन के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के तहत 37 रन की जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की, फिर लीग स्टेज में मलेशिया को 39 रन और कतर को 81 रन से हराया। इसके बाद उन्होंने सेमीफाइनल में भूटान के खिलाफ 73 रन की शानदार जीत के साथ फाइनल में अपनी जगह बनाई।

यूएई की कप्तान महक ठाकुर ने क्या कहा

अपनी टीम के जज्बे से खुश यूएई की कप्तान महक ठाकुर ने मुश्किल हालात को संभालने की अपनी टीम की काबिलियत की तारीफ करते हुए कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि हमारी टीम ने इस फाइनल में दबाव का कितनी अच्छी तरह सामना किया, जिससे हमें जीत मिली। अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करना बहुत रोमांचक है; हम वहां जाने और उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट की तरह ही शानदार खेल दिखाने के लिए उत्साहित हैं।"

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग