30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर BCCI अध्यक्ष मन्हास और सचिव सैकिया कही ये बात, चेतेश्वर पुजारा हुए भावुक

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। रहाणे के संन्यास पर अध्यक्ष मन्हास और सचिव सैकिया ने प्रतिक्रियाएं दी हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jul 30, 2026

Ajinkya Rahane retirement

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे। (फोटो सोर्स: IANS)

Ajinkya Rahane Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। रहाणे को उनके बेहतरीन करियर के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष मिथुन मन्हास और सचिव देवजीत सैकिया ने शुभकामनाएं दी हैं।

बीसीसीआई अध्यक्ष ने क्या कहा

बीसीसीआई की तरफ से जारी एक बयान में अध्यक्ष मिन्हास ने कहा, "अजिंक्य रहाणे का करियर इस बात का एक अच्छा उदाहरण है कि टीम को सबसे पहले रखने का क्या मतलब है। उन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट की कुछ सबसे मुश्किल परिस्थितियों में अपने प्रदर्शन से नाम कमाया और विदेशों में भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक बन गए।"

उन्होंने कहा, "2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान उनकी लीडरशिप हमेशा भारतीय क्रिकेट के अहम अध्यायों में से एक रहेगी। पहले टेस्ट के बाद कमान संभालने के बाद, उन्होंने मुश्किल हालात में एक युवा टीम को लीड किया और मशहूर सीरीज जीत दिलाई, जिसका नतीजा गाबा में ऐतिहासिक जीत के रूप में सामने आया।"

मिन्हास ने कहा, "बीसीसीआई की ओर से, मैं अजिंक्य को उनके शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर की बधाई देता हूं और आने वाले वर्षों में उनकी हर सफलता की कामना करता हूं।"

सचिव देवजीत सैकिया ने दी बधाई

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, "अजिंक्य, जिस तरह से आपने भारत का नेतृत्व किया और जिस तरह से यह शानदार खेल खेला, उस पर आपको बहुत गर्व हो सकता है। आपने पूरी ईमानदारी के साथ क्रिकेट खेला। ये वो खूबियां हैं जिनका ड्रेसिंग रूम में कद्र होता है। आपने अपने क्रिकेट को बोलने दिया और अपने साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने वाले हर किसी का सम्मान कमाया। इंडियन क्रिकेट में आपका योगदान आपके बनाए रनों से कहीं ज्यादा था।"

उन्होंने कहा, "जरूरी पारियों, सोच-समझकर नेतृत्व और युवा खिलाड़ियों के लिए आपके द्वारा पेश किए गए उदाहरण के जरिए, आपने जिस भी टीम का प्रतिनिधित्व किया, उसे और मजबूत बनाया। इंडियन क्रिकेट के लिए आपकी शानदार सेवा के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं।"

चेतेश्वर पुजारा हुए भावुक

इसके अलावा उनके साथी खिलाड़ी और दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने एक भावुक पोस्ट किया है। पुजारा ने लिखा, "रहाणे आपको ऐसे करियर के लिए बधाई जिस पर आप बेहद गर्व कर सकते हैं। आपके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है। आपको और आपके परिवार को नई पारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।"

शिखर धवन ने किया इंस्टा पोस्ट

पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "अजिंक्य कितने दौरे, कितने ड्रेसिंग रूम और कितनी यादें। कप्तान के रूप में भी आपको उतना ही शांत देखा जाता है और टीम के साथी के रूप में भी उतना ही भरोसेमंद। बाहर से हमेशा शांत लेकिन अंदर से भारत के लिए लड़ने वाला इंसान। अब अगला अध्याय भी उतना ही खूबसूरत हो।"

इरफान पठान ने दी बधाई

भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने ऑस्ट्रेलिया में रहाणे के योगदान की सराहना करते हुए लिखा, आपको अपने शानदार करियर के लिए बधाई अजिंक्य। क्रिकेट के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के कुछ यादगार पलों के लिए धन्यवाद। भविष्य के लिए शुभकामनाएं, दोस्त।

38 साल के रहाणे ने 2011 में भारत के लिए डेब्यू किया था। वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेले। 85 टेस्ट में 12 शतक और 26 अर्धशतक की मदद से 5,077 रन, 90 वनडे में 3 शतक और 24 अर्धशतक की मदद से 2,962 और 20 टी20 मैचों में उन्होंने 375 रन बनाए। रहाणे ने अपनी कप्तानी में एक युवा भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में भारत को टेस्ट सीरीज में जीत दिलायी थी। इस सीरीज ने कप्तान और बल्लेबाज के रूप में उनकी श्रेष्ठता साबित की थी।