30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Duleep Trophy 2026: वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तान बनाए जाने से नाराज़ हुए हर्षा भोगले, कहा – टैलेंट है, लेकिन रेड-बॉल क्रिकेट में वह बहुत नीचे हैं

वैभव सूर्यवंशी को दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन का उप-कप्तान चुना गया है। चयनकर्ताओं के इस फैसले पर मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने नाराजगी जताई है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jul 30, 2026

vaibhav suryavanshi

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (फोटो- BCCI)

Vaibhav sooryavanshi, East Zone Duleep Trophy 2026: दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तान चुना गया है। यह टूर्नामेंट 23 अगस्त से शुरू होगा।

नाराज़ हुए हर्षा भोगले

सूर्यवंशी को इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी मिलने से मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले खुश नहीं हैं और उन्होंने चयनकर्ताओं के इस फैसले पर नाराजगी जताई है। हर्षा ने एक्स पर लिखा, "मुजे समझ नहीं पा रहा कि वैभव सूर्यवंशी को एक सीनियर रेड बॉल टीम का उपकप्तान बनाने के पीछे क्या सोच है। उन्होंने 12 पारियां खेली हैं और 17.25 की औसत से 207 रन बनाए हैं। उसका टैलेंट असाधारण है, लेकिन रेड बॉल क्रिकेट में अभी सीखने का लंबा सफर बाकी है और वह इसमें अभी बहुत नीचे हैं।"

मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार जैसे सीनियर खिलाड़ी भी मौजूद

बता दें टीम में अनुभव और युवा जोश का मेल है। भारत के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार के साथ मिलकर तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करेंगे। अभिमन्यु ईश्वरन, शाहबाज अहमद और अनुकूल रॉय भी बल्लेबाज और ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे।

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की हालिया व्हाइट-बॉल सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद ईशान किशन इस टूर्नामेंट में उतर रहे हैं। बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने टॉप ऑर्डर में कई आक्रामक पारियां खेलकर भारत को तेज शुरुआत दिलाई है। उनकी हालिया फॉर्म और कप्तानी के अनुभव ने उन्हें ईस्ट जोन टीम का नेतृत्व करने के लिए सबसे अच्छा विकल्प बनाया है।

वैभव सूर्यवंशी पर होंगी निगाहें

सभी की नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जो एक शानदार सीजन के बाद भारतीय क्रिकेट में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस युवा खिलाड़ी ने हाल ही में जिम्बाब्वे के विरुद्ध सीरीज के दौरान प्रभावित किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी के सामने जबरदस्त संयम दिखाया और पिछले एक साल से चली आ रही अपनी शानदार फॉर्म को भी बनाए रखा।

बल्लेबाजी यूनिट में सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, सूरज सिंधु जायसवाल, सुभ्रांशु सेनापति, डेनिश दास और शिखर मोहन भी शामिल हैं। कुमार कुशाग्रा एक और विकेटकीपिंग विकल्प के तौर पर टीम में हैं। वहीं, घरेलू क्रिकेट में वापसी करते हुए शमी गेंदबाजी आक्रमण में बहुमूल्य अनुभव लेकर आएंगे। उन्हें मुकेश कुमार और अभिजीत सरकार का साथ मिलेगा, जबकि शाहबाज अहमद और अनुकूल रॉय अहम ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं।

ईस्ट जोन की टीम: ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, डेनिश दास और अभिजीत सरकार।

स्टैंडबाय: आयुष लोहारूका, श्रीदाम पॉल, संबित एस. बराल, शरणदीप सिंह, स्वास्तिक सामल।