30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Neeraj Chopra CWG 2026: नीरज चोपड़ा का निराशाजनक प्रदर्शन, नहीं पार कर पाये क्वालिफिकेशन मार्क, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने फेंका 78.63 मीटर भाला

नीरज ने अपने पहले अटैम्प्ट में 76.28 मीटर का थ्रो किया। दूसरे अटैम्प्ट में उन्होंने इसे सुधारा और 79.61 मीटर का थ्रो किया। नीरज भले ही क्वालिफिकेशन मार्क पार नहीं कर पाये, लेकिन 5वें नंबर पर रहते हुए उन्होंने फ़ाइनल में जगह बना ली है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jul 30, 2026

Neeraj Chopra cwg

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नीरज चोपड़ा का निराशाजनक प्रदर्शन (फोटो-IANS)

Neeraj Chopra, Commonwealth Games 2026: ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जैवलिन थ्रो इवेंट के क्वालिफिकेशन राउंड में ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है। नीरज 79.61 मीटर थ्रो के साथ पांचवें नंबर पर रहे। यह थ्रो क्वालिफिकेशन मार्क के आसपास भी नहीं है। फाइनल्स के लिए क्वालिफिकेशन मार्क 84 मीटर रखा गया था।

खराब प्रदर्शन के बाद भी फ़ाइनल में बनाई जगह

नीरज ने अपने पहले अटैम्प्ट में 76.28 मीटर का थ्रो किया। दूसरे अटैम्प्ट में उन्होंने इसे सुधारा और 79.61 मीटर का थ्रो किया। हालांकि उन्होंने तीसरा अटैम्प्ट नहीं लिया, क्योंकि वे टॉप 12 में थे। नीरज भले ही क्वालिफिकेशन मार्क पार नहीं कर पाये, लेकिन 5वें नंबर पर रहते हुए उन्होंने फ़ाइनल में जगह बना ली है। क्वालिफिकेशन मुकाबले में नीरज के अलावा भारत के रोहित यादव और यशवीर भी उतरे थे।

रोहित यादव और यशवीर ने भी फ़ाइनल में बनाई जगह

क्वालीफिकेशन राउंड में यशवीर सिंह ने पहले प्रयास में 73.89 मीटर और दूसरे में 74.45 मीटर का थ्रो किया। तीसरे और आखिरी प्रयास में उन्होंने 78.36 मीटर फेंककर क्वालीफाई किया। रोहित यादव ने पहले थ्रो में 77.04 मीटर और दूसरे में 78.37 मीटर का प्रदर्शन किया। क्वालीफिकेशन पक्का होने के बाद उन्होंने तीसरा थ्रो नहीं किया। रोहित 9वें और यशवीर 10वें स्थान पर रहे।

पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भी किया निराश

पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम ने 78.63 मीटर का अपना सीजन बेस्ट थ्रो किया, लेकिन इससे बेहतर नहीं कर सके। श्रीलंका के रुमेश थरंगा पाथिरागे ने पहले ही प्रयास में 82.84 मीटर का शानदार थ्रो कर क्वालीफिकेशन राउंड में टॉप स्थान हासिल किया।

12 खिलाड़ी करेंगे क्वालिफाई

क्वालिफिकेशन राउंड से 12 बेस्ट थ्रो वाले खिलाड़ी फाइनल में जगह बनाएंगे। फाइनल्स के लिए क्वालिफिकेशन मार्क 84 मीटर रखा गया था, जिसे कोई भी एथलीट पार नहीं कर पाया। ऐसे में 12 बेस्ट थ्रो वाले खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे हैं। इसमें पाकिस्तान के अरशद नदीम समेत भारत के तीनों एथलीट शामिल हैं।

चोट के बाद वासपी कर रहे नीरज

नीरज चोपड़ा सितंबर 2025 से कमर की चोट से परेशान चल रहे हैं। इसी वजह से उनका सीजन देर से शुरू हुआ। जून में दोहा डायमंड लीग में उन्होंने 85.69 मीटर का थ्रो किया, जो उनके अपने ऊंचे स्तर के हिसाब से औसत रहा। स्विट्जरलैंड में एक महीने की रिहैबिलिटेशन और ट्रेनिंग के बाद 28 साल के दो बार के ओलंपिक पदक विजेता अब पुराने फॉर्म में लौटने की कोशिश कर रहे हैं। वो 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स की तरह यहां भी गोल्ड जीतना चाहेंगे, जहां उन्होंने 86.47 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता था। 2022 गेम्स वे चोट के कारण मिस कर चुके हैं।