30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CWG 2026: नीरज चोपड़ा आज दिखाएंगे अपना दम, जानिए भारत के मेडल इवेंट्स और पूरा शेड्यूल

CWG 2026, India Matches Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 8वें दिन मुख्य गेम्स स्टेडियम में नीरज चोपड़ा जैवलिन थ्रो में उतरेंगे। एथलेटिक्स और वेटलिफ्टिंग में भारत के पास कई मेडल जीतने के मौके हैं। जानिए 30 जुलाई का भारत का पूरा शेड्यूल।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jul 30, 2026

CWG 2026 India schedule today, Neeraj Chopra javelin throw match time

नीरज चोपड़ा (Photo - IANS)

CWG 2026, India Matches Schedule: ग्लासगो में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 8वां दिन भारत के लिए अब तक के सबसे बड़े दिनों में से एक साबित होने वाला है। आज पूरे देश की नजरे ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा पर टिकी होंगी। नीरज आज पुरुषों के जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) के क्वालीफाइंग राउंड से अपने टूर्नामेंट की शुरुआत करेंगे।

भारत के सबसे बड़े और चहेते एथलीट्स में से एक, नीरज का लक्ष्य आसानी से फाइनल में जगह बनाना और एक और बड़े इंटरनेशनल मेडल की तरफ कदम बढ़ाना है। पिछले साल दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर का थ्रो करके उन्होंने पहली बार 90 मीटर का जादुई आंकड़ा पार किया था। इस बड़े माइलस्टोन को हासिल करने के बाद, नीरज ने साफ कर दिया है कि अब उनका ध्यान दूरी से ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने पर है। उनके लिए नंबर से ज्यादा जीत और पोडियम पर टॉप पर रहना मायने रखता है।

आज भारत के पास हैं मेडल जीतने के कई शानदार मौके

आज यानी 30 जुलाई को भारत के पास एथलेटिक्स और वेटलिफ्टिंग में कई मेडल जीतने के मौके हैं। वेटलिफ्टिंग में मार्टिना देवी मैबम महिलाओं के 86+kg फाइनल में उतरेंगी, जबकि लवप्रीत सिंह पुरुषों के 110+kg फाइनल में अपनी ताकत दिखाएंगे। ट्रैक और फील्ड की बात करें तो, तजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल पुरुषों के शॉट पुट फाइनल में मेडल के लिए रदी जोर लगाएंगे। महिलाओं के डिस्कस थ्रो फाइनल में सीमा कालीरमाना और निधि रानी चुनौती पेश करेंगी, जबकि पारुल चौधरी महिलाओं की 5000 मीटर रेस फाइनल में पोडियम फिनिश करना चाहेंगी।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: - भारत का शेड्यूल

समय (IST)खेल (Sport)इवेंट (Event)भारतीय खिलाड़ी/टीम
2:40 PMएथलेटिक्समेन्स डेकाथलॉन (100m)तेजस्विन शंकर
2:55 PMएथलेटिक्समेन्स जैवलिन थ्रो क्वालीफाइंगनीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यशवीर सिंह
3:20 PMएथलेटिक्समेन्स डेकाथलॉन (लॉन्ग जंप)तेजस्विन शंकर
3:26 PMट्रैक साइकिलिंगमेन्स टीम परस्यूट (4000m क्वालीफाइंग)भारतीय टीम
4:55 PMएथलेटिक्समेन्स ट्रिपल जंप क्वालीफाइंगप्रवीण चित्रवेल और सेल्वा प्रभु
5:10 PMएथलेटिक्समेन्स डेकाथलॉन (शॉट पुट)तेजस्विन शंकर
5:40 PMएथलेटिक्समेन्स 400m सेमीफाइनलविशाल टी.के.
6:30 PMवेटलिफ्टिंगविमेंस 86+kg फाइनल (मेडल इवेंट)मार्टिना देवी मैबम
7:30 PMलॉन बाउल्समेन्स पेयर्स सेक्शनल प्लेभारत (दिनेश कुमार, नवनीत सिंह) vs बोत्सवाना
8:55 PMलॉन बाउल्सविमेंस सिंगल्स सेक्शनल प्लेनयनमोनी सैकिया vs एम्मा फिरयाना सरोज (मलेशिया)
9:58 PMट्रैक साइकिलिंगमेन्स टीम परस्यूट (4000m फाइनल)*भारतीय टीम (*क्वालीफिकेशन पर निर्भर)
11:00 PMवेटलिफ्टिंगमेन्स 110+kg फाइनल (मेडल इवेंट)लवप्रीत सिंह
11:30 PMएथलेटिक्समेन्स शॉट पुट फाइनल (मेडल इवेंट)तजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल
11:37 PMएथलेटिक्समेन्स 200m सेमीफाइनलअनिमेष कुजूर
11:38 PMएथलेटिक्समेन्स डेकाथलॉन (हाई जंप)तेजस्विन शंकर
1:10 AMएथलेटिक्सविमेंस डिस्कस थ्रो फाइनल (मेडल इवेंट)सीमा कालीरमाना और निधि रानी
1:30 AMएथलेटिक्समेन्स डेकाथलॉन (400m)तेजस्विन शंकर
1:48 AMएथलेटिक्सविमेंस 5000m फाइनल (मेडल इवेंट)पारुल चौधरी

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग

Commonwealth Games 2026