29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CWG 2026: आज भारतीय खिलाड़ी ग्लासगो में ला सकते है मेडल्स की बाढ़, जानिए कॉमनवेल्थ गेम्स में 7वें दिन का पूरा शेड्यूल

CWG 2026, India Matches Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (ग्लासगो) के 7वें दिन SEC सेंटर में 6 भारतीय बॉक्सर्स अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेलेंगे। पारुल चौधरी और श्रीशंकर भी फाइनल में उतरेंगे। जानिए भारत का आज का पूरा शेड्यूल और मैच की टाइमिंग।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jul 29, 2026

Commonwealth Games 2026 India schedule,

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (Photo - X/@sonysportsnetwk)

CWG 2026, India Matches Schedule: आज बुधवार, 29 जुलाई को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 7वें दिन भारत की कोशिश अपनी मेडल टैली में और ऊपर जाने की होगी। आज का दिन बहुत अहम है क्योंकि ओलंपियन पारुल चौधरी और मुरली श्रीशंकर एथलेटिक्स में देश का मोर्चा संभालेंगे। इसके अलावा, ग्लासगो के SEC सेंटर में बॉक्सिंग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जहां जीत का मतलब सीधे मेडल पक्का होना है। साथ ही, स्विमिंग, वेटलिफ्टिंग और पैरा एथलेटिक्स में भी भारत की मेडल उम्मीदें दांव पर होंगी।

29 जुलाई: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का आज का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

समय (Time)खेल (Sport)इवेंट (Event)भारतीय खिलाड़ी
दोपहर 2:00 बजेवेटलिफ्टिंगमहिलाओं का 77kg फाइनल (मेडल इवेंट)संजना
दोपहर 3:12 बजेस्विमिंगपुरुष 200m फ्रीस्टाइल हीट्ससाजन प्रकाश, अनीश सुनील कुमार गौड़ा
दोपहर 3:35 बजेएथलेटिक्सपुरुष शॉट पुट क्वालिफाइंगतजिंदरपाल सिंह तूर, समरदीप सिंह गिल
शाम 4:20 बजेएथलेटिक्सपुरुष 200m राउंड 1 (हीट 4)अनिमेष कुजूर
शाम 4:45 बजेबॉक्सिंगमहिला 51kg क्वार्टर फाइनलसाक्षी चौधरी vs कैटलिन फ्रायर्स
शाम 5:30 बजेबॉक्सिंगमहिला 70kg क्वार्टर फाइनलअरुंधति चौधरी vs मॉर्गन हेंडरसन
शाम 6:15 बजेबॉक्सिंगपुरुष 60kg क्वार्टर फाइनलसचिन सिवाच vs ट्रेजर मोरेमी
शाम 7:00 बजेबॉक्सिंगपुरुष 80kg क्वार्टर फाइनलअंकुश vs जेड मिकॉक
शाम 7:30 बजेबॉक्सिंगपुरुष +90kg क्वार्टर फाइनलनरेंद्र बेरवाल vs माइकल सेको
रात 11:00 बजेबॉक्सिंगमहिला 57kg क्वार्टर फाइनलजैस्मीन लंबोरिया vs एलिस ग्लिन
रात 11:37 बजेस्विमिंगपुरुष 100m बैकस्ट्रोक फाइनल (मेडल इवेंट)श्रीहरि नटराज (क्वालिफाई करने पर)
रात 11:51 बजेस्विमिंगपुरुष 200m फ्रीस्टाइल फाइनल (मेडल इवेंट)साजन प्रकाश, अनीश गौड़ा (क्वालिफाई करने पर)
रात 11:54 बजेएथलेटिक्सपुरुष लॉन्ग जंप फाइनल (मेडल इवेंट)मुरली श्रीशंकर, लोकेश सत्यनाथन
रात 12:03 बजे(30 जुलाई)एथलेटिक्सपुरुष 400m हर्डल्स राउंड 1यशस पलक्षा
रात 12:11 बजे(30 जुलाई)एथलेटिक्सपुरुष 400m हर्डल्स राउंड 1संतोष कुमार तमिलारासन
रात 12:31 बजे(30 जुलाई)एथलेटिक्समहिला शॉट पुट फाइनल (मेडल इवेंट)मनप्रीत कौर
रात 12:46 बजे(30 जुलाई)पैरा-स्विमिंगपुरुष S7 50m फ्रीस्टाइल फाइनल (मेडल इवेंट)चैतन्य कुलकर्णी, सुयश जाधव
रात 12:55 बजे(30 जुलाई)पैरा-एथलेटिक्सपुरुष डिस्कस थ्रो (F42-44/F61-64) फाइनल (मेडल इवेंट)देवेंद्र कुमार, सागर थायात
रात 1:14 बजे(30 जुलाई)स्विमिंगपुरुष 1500m फ्रीस्टाइल फाइनल (मेडल इवेंट)आर्यन नेहरा
रात 1:42 बजे(30 जुलाई)पैरा-एथलेटिक्सपुरुष 100m (T47) फाइनल (मेडल इवेंट)दिलीप महादु गावित, मोहम्मद बासिल
रात 2:05 बजे(30 जुलाई)एथलेटिक्समहिला 3000m स्टीपलचेज फाइनल (मेडल इवेंट)पारुल चौधरी