28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CWG 2026: गोल्ड की गूंज के बाद आज वेटलिफ्टर्स और बॉक्सर्स पर नजर, जानें आज के मैचों का पूरा शेड्यूल

CWG 2026, 28 July India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (CWG 2026) में 28 जुलाई को भारत का पूरा शेड्यूल। ग्लासगो (स्कॉटलैंड) के एरीना में आज भारत के वेटलिफ्टर्स, बॉक्सर्स और एथलीट्स मेडल पक्का करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jul 28, 2026

CWG 2026 India Schedule, Commonwealth Games 2026 Glasgow

वल्लूरी अजय बाबू और शर्मिला धनकड़ (Photo - X/SonySportsNetwk)

CWG 2026, 28 July India Schedule: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की शुरुआत बेहद शानदार रही है। अब मंगलवार, 28 जुलाई को भारतीय खिलाड़ी एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, स्विमिंग, पैरा-स्विमिंग और लॉन बाउल्स में अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

पिछले दिन भारत के लिए पदकों की बारिश हुई। वेटलिफ्टिंग में ज्ञानेश्वरी यादव और वल्लूरी अजय बाबू ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि बिंदियाराणी देवी ने ब्रॉन्ज पर कब्जा किया। एथलेटिक्स में सर्वेश कुशारे ने पुरुषों के हाई जंप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। लेकिन सबसे बड़ी खबर महिलाओं के पैरा-शॉट पुट (F57 इवेंट) से आई, जहां शर्मिला धनकड़ ने भारत के लिए इस टूर्नामेंट का दूसरा गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।

CWG 2026: 28 जुलाई का भारत का पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

समय (भारतीय समयानुसार)खेलखिलाड़ी का नामइवेंट / कैटेगरी
दोपहर 3:26 बजेस्विमिंगसाजन प्रकाशपुरुष 50 मीटर बटरफ्लाई हीट्स (हीट 9)
शाम 4:41 बजेस्विमिंगश्रीहरि नटराजपुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स (हीट 6)
शाम 4:46 बजेएथलेटिक्सराजेश रमेशपुरुष 400 मीटर राउंड 1 (हीट 3)
शाम 4:57 बजेपैरा स्विमिंगरवि वीरा वेंकट भवानी कार्तिक बुदिगिनापुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल S13 हीट्स (हीट 1)
शाम 4:57 बजेपैरा स्विमिंगइमाम अलीपुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल S13 हीट्स (हीट 2)
शाम 5:10 बजेएथलेटिक्सविशाल टी.के.पुरुष 400 मीटर राउंड 1 (हीट 6)
शाम 6:30 बजेवेटलिफ्टिंग (मेडल इवेंट)निरुपमा देवी सेराममहिला 63kg फाइनल
रात 10:20 बजेलॉन बाउल्सनवनीत सिंह और दिनेश कुमारमेन्स पेयर्स सेक्शनल प्ले
रात 10:30 बजेबॉक्सिंगप्रीति पवारमहिला 54kg क्वार्टरफाइनल
रात 11:00 बजेवेटलिफ्टिंग (मेडल इवेंट)हरजिंदर कौरमहिला 69kg फाइनल
रात 11:00 बजेबॉक्सिंगप्रिया घंघासमहिला 60kg क्वार्टरफाइनल
रात 11:30 बजे3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉलमीनाक्षी, रीना, लक्ष्मी और रितुविमेंस प्ले-इन
रात 11:30 बजेबॉक्सिंगपरवीन हूडामहिला 65kg क्वार्टरफाइनल
रात 11:35 बजेएथलेटिक्स (मेडल इवेंट)पूजा सिंहमहिला हाई जंप फाइनल
रात 11:37 बजेपैरा स्विमिंग (मेडल इवेंट)कार्तिक बुदिगिनापुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल S13 फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
रात 11:37 बजेपैरा स्विमिंग (मेडल इवेंट)इमाम अलीपुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल S13 फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

29 जुलाई (देर रात के मुकाबले)

समय (भारतीय समयानुसार)खेलखिलाड़ी का नामइवेंट / कैटेगरी
रात 12:15 बजेबॉक्सिंगजदुमानी सिंह मंदेंगबमपुरुष 55kg क्वार्टरफाइनल
रात 12:50 बजेस्विमिंगसाजन प्रकाशपुरुष 50 मीटर बटरफ्लाई सेमीफाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
रात 12:55 बजेएथलेटिक्स (मेडल इवेंट)गुलवीर सिंहपुरुष 10,000 मीटर फाइनल
रात 1:20 बजेलॉन बाउल्सनयनमोनी सैकियामहिला सिंगल्स सेक्शनल प्ले
रात 1:30 बजेबॉक्सिंगकपिल पोखरियापुरुष 90kg क्वार्टरफाइनल
रात 1:33 बजेस्विमिंगश्रीहरि नटराजपुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)