
वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: एक्स@/ZimCricketv)
Vaibhav Sooryavanshi Next Match: जिम्बाब्वे दौरे के बाद भारतीय टीम फिलहाल ब्रेक पर है। उसका अगला असाइनमेंट श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज है, जो 15 अगस्त से शुरू होगी। लेकिन, इस दौरे पर टीनेजर सनसनी वैभव सूर्यवंशी नजर नहीं आएंगे, क्योंकि वह स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में फैंस के मन सवाल होगा कि अच्छे से अच्छे गेंदबाजों की धुनाई करने वाला ये 15 साल का खिलाड़ी मैदान पर कब उतरेगा? आइये आपको भी बताते हैं कि वैभव सूर्यवंशी मैदान पर कब नजर आने वाले हैं?
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे टूर पर खूब धमाल मचाया था। सीनियर्स की मौजूदगी में वह उस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने तीन मैचों की तीन पारियों में 50.33 के औसत और 196.10 के जबरदस्त स्टाइक रेट से कुल 151 रन बनाए। इस उनके बल्ले से दो अर्धशतक आए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 81 रन रहा। इस शानदार प्रदर्शन के लिए वैभव को प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया।
दिलीप ट्रॉफी 2026 का आगाज 23 अगस्त से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में छह टीमें हिस्सा लेती हैं। पहला मैच ईस्ट जोन बनाम नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच खेला जाना है। वैभव सूर्यवंशी ईस्ट जोन के उपकप्तान बनाए गए हैं, ऐसे में उनका खेलना लगभग तय है। वहीं, दूसरा मैच नॉर्थ और वेस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। ये दोनों मुकाबला प्लेऑफ होंगे। इनमें जीतने वाली टीमें 30 अगस्त को सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन और साउथ जोन से भिड़ेंगी, जिसके बाद 6 सितंबर को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज के बाद 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद कैरेबियाई टीम के खिलाफ ही पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी, जिसका पहला मुकाबला 6 अक्टूर को लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर वैभव टीम में चुने जाते हैं तो यह उनका भारत के लिए अगला असाइनमेंट हो सकता है।
Updated on:
30 Jul 2026 03:07 pm
Published on:
30 Jul 2026 03:06 pm
