14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोहित शर्मा इतिहास रचने के बेहद करीब, इकाना में 110 रन बनाते ही तोड़ देंगे वीरेंद्र सहवाग का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

Most runs as an opener in international cricket: भारत और अफगानिस्‍तान के बीच दूसरा वनडे लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में खेला जाना है, जिसमें रोहित शर्मा के पास वीरेंद्र सहवाग का एक वर्ल्‍ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 14, 2026

Most runs as an opener in international cricket

रोहित शर्मा (Photo source: IANS)

Most runs as an Indian opener in international cricket: भारत और अफगानिस्‍तान के बीच तीन ODI मैचों की सीरीज का पहला मैच 7 विकेट से जीतकर 1-0 से बढ़त बना रखी है। अब इस द्विपक्षीय सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ के भारत रत्‍न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में पूर्व भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा के पास वीरेंद्र सहवाग का एक वर्ल्‍ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए रोहित को 110 रनों की पारी खेलनी होगी।

बनेंगे बतौर ओपनर सबसे ज्‍यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले पहले भारतीय

रोहित शर्मा अपने शानदार करियर में सभी फॉर्मेट में 16,010 इंटरनेशनल रन बनाने वाले दूसरे भारतीय सलामी बल्‍लेबाज बन गए हैं। इस मामले में भारतीय में उनसे आगे बस वीरेंद्र सहवाग हैं, जिन्‍होंने बतौर ओपनर 16119 रन बनाए। इकाना में बुधवार को रोहित 110 रन की पारी खेलने में सफल हो जाते हैं तो वह सहवाग को पीछे छोड़ते हुए भारत के सबसे सफल सलामी बल्‍लेबाज बन जाएंगे। बता दें कि धर्मशाला मैच से पहले रोहित के बतौर ओपनर 15,994 रन थे। उस मैच में वह चार रन बनाते ही 16 हजारी बने।

बतौर ओपनर सबसे ज्‍यादा रनों का रिकॉर्ड

बतौर सलामी बल्‍लेबाज सबसे ज्‍यादा अंतरराष्‍ट्रीय रन बनाने वाले दुनिया भर के प्‍लेयर्स की बात करें तो इस मामले में श्रीलंका महान खिलाड़ी सनथ जयसूर्या शीर्ष पर हैं। उन्‍होंने शीर्ष पर खेलते हुए अपने क्रिकेट करियर में कुल 19298 रन बनाए। इसके बाद 18867 रनों के साथ क्रिस गेल दूसरे स्‍थान पर तो 18744 रन के साथ ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर तीसरे पायदान पर हैं।

वहीं, साउथ अफ्रीकन पूर्व ओपनर ग्रीम स्मिथ 16950 रनों के साथ चौथे स्‍थान तो डेसमंड हेन्‍स 16120 रनों के साथ पांचवें नबर हैं। जबकि भारत के विस्‍फोटक सलामी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग 16119 रनों के साथ छठे और रोहित शर्मा 16110 रनों के साथ सातवें पायदान पर पहुंच चुके हैं।

वनडे विश्‍व कप खिताब जीतना है सपना

टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास के बाद अब रोहित शर्मा सिर्फ वनडे क्रिकेट ही खेलते हैं। 39 साल के इस खिलाड़ी का सपना है कि वह 2027 के वनडे वर्ल्‍ड कप तक भारत के लिए इस फॉर्मेट में खेले और भारत के लिए वनडे विश्‍व कप का खिताब जीतें।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग