14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को दिया 171 रनों का लक्ष्य, स्मृति मंधाना ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

IND vs PAK: भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए हैं। टीम के लिए स्मृति मंधाना ने 44 गेंद पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 68 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए सदिया इकबाल और कप्तान फातिमा सना ने दो - दो विकेट झटके।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 14, 2026

India vs Pakistan

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुक़ाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। (photo - BCCI)

India Women vs Pakistan Women, 6th Match, Women's T20 World Cup 2026: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे इस मैच से भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के शानदार अर्धशतक की मदद से भारत ने पाकिस्तान को 160 रनों का लक्ष्य दिया है।

भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए हैं। टीम के लिए स्मृति मंधाना ने 44 गेंद पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 68 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए सदिया इकबाल और कप्तान फातिमा सना ने दो - दो विकेट झटके।

भारत की धीमी शुरुआत

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (6) ने पहली गेंद पर छक्के के साथ मुकाबले की शुरुआत की, लेकिन इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गईं। इसके बाद जेमिमा रोड्रिगेज (1) मैदान पर उतरीं, लेकिन स्मृति मंधाना के साथ दूसरे विकेट के लिए 15 गेंदों में सिर्फ 12 रन ही जुटा सकीं।

हरमनप्रीत कौर ने स्मृति मंधाना ने संभाली पारी

भारत ने महज 18 के स्कोर तक अपने दो विकेट खो दिए थे। यहां से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्मृति मंधाना के साथ तीसरे विकेट के लिए 63 गेंदों में 91 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शतक के पार पहुंचाया। कुछ देर बाद टीम ने भारती फुलमाली (1) का विकेट भी गंवा दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर 35 गेंदों में 4 चौकों के साथ 36 रन बनाकर आउट हुईं।

भारत ने 16.2 ओवरों में 123 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से दीप्ति शर्मा ने ऋचा घोष के साथ 21 गेंदों में 45 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। टीम इंडिया ने 19वें ओवर से 23 रन, जबकि 20वें ओवर से 15 रन जुटाए। ऋचा 17 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 34 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि दीप्ति ने 9 गेंदों में नाबाद 12 रन बनाए। विपक्षी खेमे से सादिया इकबाल और फातिमा सना ने 2-2 विकेट हासिल किए। तस्मिया रुबाब और रामीन शमीम ने 1-1 विकेट निकाला।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

Women's T20 World Cup 2026