14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्‍तान की कप्तान फातिमा सना के आंकड़े हैं दमदार, लीडरशिप में हुईं ज्यादा खतरनाक

Fatima Sana T20I Records: पाकिस्तान की महिला टीम आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चिरप्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। लेकिन, पाकिस्‍तानी फैंस की नजर उनकी कप्‍तान फातिमा सना पर होंगी, जिनके अपनी लीडरशिप में आंकड़े ज्‍यादा खतरनाक है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 14, 2026

Fatima Sana T20I Records

पाकिस्‍तान महिला टीम की कप्‍तान फातिमा सना। (फोटो सोर्स: IANS)

Pakistan Captain Fatima Sana T20I Records: विमेंस T20 वर्ल्ड कप के 10वें एडिशन में पाकिस्तान पहली बार जीत नॉकआउट में की उम्मीद कर रहा है। टीम फातिमा सना की अगुवाई में रविवार को अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। शनिवार को नेट सेशन के दौरान सना को चोट लग गई थी, लेकिन उन्‍हें पूरी उम्‍मीद है कि वह भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो जाएंगी। यह उनका जोश, जज्‍बा और जुनून ही है, जो उन्‍हें लीडरशिप के साथ बेहतर बनाता है। क्‍या आप जानते हैं कि फातिम ने जबसे पाकिस्‍तान महिला टीम की कमान संभाली है, तब से उनके प्रदर्शन में जबरदस्‍त निखार आया है।

कप्‍तानी से पहले के आंकड़े

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्‍तानी के दौरान फातिमा सना के बल्‍लेबाजी और गेंदबाजी आंकड़े शानदार रहे हैं, जबकि इससे पहले तक उनका प्रदर्शन बेहद साधारण खिलाड़ी जैसा था। जब वह पाकिस्‍तान की कप्‍तान नहीं थीं, तब उन्‍होंने 40 मैचों में महज 19.5 के औसत से 215 रन बनाए थे। उस दौरान उन्‍होंने 30.10 के औसत से 31 विकेट अपने नाम किए थे।

बतौर कप्‍तान फातिमा सना का प्रदर्शन

वहीं, जबसे उन्‍होंने पाकिस्‍तान टीम की कमान संभाली है तो उन्‍होंने बल्‍ले और गेंद दोनों से ही कमाल का प्रदर्शन किया है। वह अपनी कप्‍तानी वाले 18 मैचों में 50.00 के जबरदस्‍त औसत से अब तक 500 रन बना चुकी हैं। जबकि गेंदबाजी में 23.90 के औसत से 17 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं। इस तरह कह सकते हैं कि अपनी कप्‍तानी में उनका प्रदर्शन जबरदस्‍त हो जाता है।

पाकिस्‍तान के लिए सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी

24 साल की कप्‍तान फातिमा सना पाकिस्तान की बेस्ट प्लेयर हैं और इस एडिशन में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और भारत जैसी बड़ी टीमों के साथ ग्रुप में शामिल है। सना पाकिस्तान के पेसर्स में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाली बॉलर हैं। उन्‍होंने 58 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 48 विकेट लिए हैं। बैट से भी अपना गेम बेहतर किया है। विमेंस T20I में सबसे तेज फिफ्टी (15 बॉल) का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान ठीक से चलती आईं नजर

सना को नेट्स सेशन के दौरान घुटने के नीचे चोट लग गई थी। शुरू में चोट लगने का डर था, लेकिन मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने पर वह ठीक चल रही थीं। 24 साल की फातिमा ने कहा है कि उन्हें खेलने की उम्मीद है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

Women's T20 World Cup 2026