14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs PAK: स्मृति मंधाना के तूफानी अर्धशतक के बाद दीप्ति शर्मा का पंजा, भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया

IND vs PAK: पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 17 ओवर में मात्र 106 पर ढेर हो गई। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने चार ओवर में मात्र 10 रन देकर पांच विकेट झटके।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 14, 2026

IND vs PAK

दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी की मदद से भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया (Photo - IANS)

India Women vs Pakistan Women, Women's T20 World Cup 2026: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए इस मैच से भारतीय टीम ने सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के ताबड़तोड़ अर्धशतक के बाद स्पिनर श्री चरणी और दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी की मदद से पाकिस्तान को 64 रन से हरा दिया।

दीप्ति शर्मा की घटक गेंदबाजी

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 17 ओवर में मात्र 106 पर ढेर हो गई। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने चार ओवर में मात्र 10 रन देकर पांच विकेट झटके। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

भारतीय पारी की शुरुआत करने आई शेफाली वर्मा ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर टीम को धमाकेदार शुरुआत दी, लेकिन वह अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सकीं और उसी ओवर की पांचवीं गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हो गईं। जेमिमा रोड्रिग्स भी 1 रन बनाकर दूसरे विकेट के रूप में आउट हो गईं।

स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर की पारी

स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारतीय पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 109 रन तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर मंधाना का विकेट गिरा। मंधाना ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया। वह 44 गेंदों पर 68 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंदों पर 36 रन बनाए। पारी के आखिर में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 17 गेंदों पर 1 छक्का और 5 चौके की मदद से 34 रन बनाकर भारतीय पारी को 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 तक पहुंचाया।

पाकिस्तान के लिए सादिया इकबाल ने और फातिमा सना ने 2-2, जबकि तस्मिया रुबाब और रमीन शमीम ने 1-1 विकेट लिए। 171 रन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पाकिस्तान टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली को छोड़कर कोई भी अन्य बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना नहीं कर सकी।

मुनीबा ने 35 गेंदों पर 41 रन बनाए। पाकिस्तान की पूरी टीम 17 ओवर में 106 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा और श्री चरणी ने घातक गेंदबाजी की। दीप्ति ने 4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट लिए। चरणी ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 लिए। शेफाली वर्मा को 1 विकेट मिला।