
Mumbai indians win ipl trophy like 2015 ipl season
IPL 2022 : आईपीएल 2022 की शुरुआत से लेकर अब तक 18 मैच खेले जा चुके हैं और इस दौरान मुंबई इंडियंस ने 4 मैच खेले हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि मुंबई ने अपने चारों के चारों मैच हारें हैं। पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के हाथों, दूसरा मैच राजस्थान रॉयल्स, तीसरा मैच कोलकाता नाईट राइडर्स और चौथा मैच शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से मुंबई हार गई थी। यह प्रदर्शन टूर्नामेंट में टीम का मनोबल जरूर कम करेगा लेकिन मुंबई इंडियंस वापसी करना जानती है। शनिवार को हुए मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हम मैच के कई मौकों पर मैच बना सकते थे लेकिन खराब फील्डिंग के कारण हम मैच में पीछे छूट गए, हम कोशिश करेंगे कि आगे ऐसा ना करें, हम कम बैक करना जानते हैं और हम कम बैक करेंगे।
बैंगलोर की मुंबई पर रॉयल जीत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही। ईशान किशन (26) और रोहित शर्मा (26) ने पहले विकेट के लिए 50 रनों से अधिक की शादी साझेदारी की। लेकिन इसके बाद 12 रन के अंदर मुंबई के पांच 5 बल्लेबाज आउट हो गए जिसमें देवाल्ड ब्रेविस (8) तिलक वर्मा (0) कीरोन पोलार्ड (0) और रोहित शर्मा व ईशान किशन शामिल थे।
सूर्यकुमार ने कराई वापसी
सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर मुंबई इंडियंस को संभाला, उन्होंने 7 वें विकेट के लिए जयदेव उनादकट के साथ 72 रनों की बहुमूल्य साझेदारी की और टीम का स्कोर 151 रनों तक पहुँचाया। सूर्य ने 37 गेंदों पर 6 सिक्स और 4 चौको की मदद से 68 रनों की नाबाद पारी खेली। लक्ष्य का जवाब देने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। बैंगलोर की तरफ से अनुज रावत ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 66 रनों की पारी खेली।
7 साल पहले मुंबई ने हारे थे शुरुआती चार मैच और उठाई थी ट्रॉफी
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की इस आईपीएल में लगातार चौथी हार है। मुंबई ने 7 साल पहले और कुल तीसरी बार अपने पहले चार मैच हारे हैं। बता दें कि मुंबई ने 2015 में शुरू के 4 मैच गवाए थे, लेकिन इसी साल मुंबई इंडियंस चैंपियन भी बनी थी। इसके अलावा साल 2014 और 2008 में मुंबई इंडियंस ने शुरुआत के 4 मैच गवाए थे। क्रिकेट जगत की मानें तो फिर से ये अटकलें तेज हो गई है कि मुंबई साल 2015 के प्रदर्शन दोबारा दोहराएगी और चैंपियंस बनेगी। रोहित शर्मा एंड कंपनी 13 अप्रैल को पंजाब के खिलाफ मैच से वापसी के संकेत दे सकती हैं।
यह भी पड़े - ये हैं आईपीएल 14 तक के ऑरेंज और पर्पल कैप होल्डर, देखें पूरी लिस्ट...
Updated on:
10 Apr 2022 12:56 pm
Published on:
10 Apr 2022 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
