
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 14 (IPL Season 14) का महाकुुुंभ 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ होना है। लेकिन इससे पहले सीएसके (CSK) और महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि इंग्लैंड के बल्लेबाज सैम कुरेन (Sam Curran) भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शानदार फॉर्म में नजर आए। सैम कुरेन ने 3 वनडे मैचों के आखिरी और निर्णायक मैच में शानदार 95 रनों की पारी खेली। सीएसके के बल्लेबाज कुरेन ने शानदार पारी खेलकर अन्य टीमों के लिए चेतावनी जारी कर दी है।
कुरेन के प्रदर्शन से खुश हुई चेन्नई
भले सैम कुरेन अपनी 95 रनों की पारी से इंग्लैंड को जीत नहीं दिला सके। लेकिन आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में सैम कुरेन के यह शानदार पारी देखकर खुशी की लहर दौड़ गई। क्योंकि कुरेन सीएसके अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। चेन्नई पिछले सीजन में सैम कुरेन को ओपनर के तौर भी आजमा चुकी है। उस समय कुरेन ने अच्छा प्रदर्शन किया था। इंग्लैंड के इस युवा खिलाड़ी ने धोनी को आईपीएल 2021 के लिए अच्छा विकल्प दे दिया है।
खेल चुके हैं 8 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच
सैम कुरेन ने सिर्फ अब तक 8 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच ही खेले हैं। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में निर्णायक मैच से पहले उन्होंने 5 मैचों में 37 रन बनाए थे। इस मैच से पहले सैम का सर्वोच्च स्कोर 15 रन था, जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैनचेस्टर में बनाया था। टेस्ट मैचों में वे तीन बार अर्धशतक जमा चुके हैं।
धोनी की सीख काम आई
आईपीएल के पिछले सीजन में महेन्द्र धोनी ने कई बार सैम कुरेन को सीख दी थी कि मैच को अंत के ले जाओ ओर आखिरी ओवरों में शॉट लगाओं रन बनते जाएंगे। कुरेन टीम इंडिया के खिलाफ धोनी की इस बात को ध्यान में रखते हुए ही बल्लेबाजी की और 95 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हुए। कुरेन की इस जबरदस्त पारी के बाद सीएसके के खेमे में भी खुशी की लहर दौड़ गई।
आइए देखें — IPL 2021- Royal Challengers Bangalore Squad and Players list
आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures
Published on:
29 Mar 2021 10:33 pm

बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
