6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2022: इन तीन खिलाड़ियों ने लगाए इस सीजन सबसे ज्यादा चौके

आईपीएल 2022 अब खत्म हो चुका है, यह सीजन काफी ज्यादा शानदार रहा। इस सीजन दर्शको को काफी ज्यादा रिकॉर्ड पर देखने को मिले। लेकिन क्या आपको पता है कि इस सीजन में किन खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा चौके लगाए हैं?

2 min read
Google source verification
butler.png

बटलर ने इस मैच में 60 गेंदों पर 106 रन की पारी खेली।

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का सत्र अब खत्म हो चुका है। इस बार गुजरात टाइटंस (GT) ने खिताब अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 7 विकेट से हराया। इसके अलावा कई शानदार रिकॉर्ड हमें इस आईपीएल सीजन में देखने को मिले। इस सीजन दर्शकों को चौकों और छ'क्कों की बारिश देखने को मिली। लेकिन क्या आपको पता है कि IPL 2022 में सबसे ज्यादा चौके किन खिलाड़ियों ने लगाए हैं? इस आर्टिकल में हम आपको IPL 2022 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप तीन बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं

ये भी पढ़ें - बिहार में दर्ज हुआ MS Dhoni पर मुकदमा, जानें आखिर क्या है पूरा मामला

1) जोस बटलर (Jos buttler)

राजस्थान रॉयल्स के ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos buttler) का यह सीजन काफी ज्यादा शानदार रहा। इस सीजन उनका बल्ला खूब बोला, बटलर ने इस सीजन शानदार बल्लेबाजी कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसके अलावा बटलर ने इस सीजन 4 शतक भी लगाए। उन्होंने 2016 में विराट कोहली द्वारा एक सीजन में लगाए गए रिकॉर्ड 4 शतकों की बराबरी भी कर ली। आपको बता दें IPL 2022 में बटलर सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में पहले नंबर पर मौजूद हैं, उन्होंने इस सीजन कुल 83 चौके लगाए हैं।

वही इस सीजन सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के डेविड वॉर्नर रहे जिन्होंने कुल 52 चौके इस सीजन लगाए। वहीं तीसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस को छ'क्का लगाकर फाइनल मुकाबला जिताने वाले शुभमन गिल तीसरे नंबर पर मौजूद है। उन्होंने इस सीजन कुल 51 चौके लगाए।


ये भी पढ़ें - IPL 2022: ये रहे इस सीजन के 4 बड़े विवाद, एक में तो हाथपाई तक की आ गयी थी नौबत