5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज से बैंकों में हुआ बड़ा बदलाव, बाइक-कार के दाम बढ़े, रिटर्न नहीं भरना पड़ेगा इतना महंगा

आज से बैंकों में हुआ बड़ा बदलाव, बाइक-कार के दाम बढ़े, रिटर्न नहीं भरना पड़ेगा इतना महंगा  

2 min read
Google source verification
banks.png

1 april 2021 new rules

जबलपुर। नए वित्तीय वर्ष में केंद्र और राज्य शासन की ओर से बजट में किए गए प्रावधानों में से ज्यादातर एक अप्रेल से लागू हो जाएंगे। यदि ऐसा होता है तो दुपहिया अैर चारपहिया वाहनों की कीमत बढ़ जाएगी। कुछ बैंकों की चेक बुक भी बदल जाएगी। बजट में इनकम टैक्स रिटर्न में कुछ सहूलियतें दी गई हैं, तो नए प्रावधान भी जोड़े गए हैं। वेतन, पीएफ की राशि, नगर निगम का बकाया टैक्स जमा नहीं करने पर अधिभार, पोस्ट ऑफिस से बार-बार लेनदेन पर चार्ज सहित कई बदलाव होंगे। बकाया करों पर लगेगा आठ प्रतिशत अधिभार- नए वित्तीय वर्ष में नगर निगम के बकाया सम्पत्ति कर, जल शुल्क, लाइसेंस नवीनीकरण समेत अन्य मदों में 8 प्रतिशत अधिभार लगेगा।

नया वित्तीय वर्ष : एक अप्रेल से लागू होंगे कई बजट प्रावधान और बदलाव
आज से महंगे हो जाएंगे वाहन, बदल जाएंगी कई बैंकों की मौजूदा चेक बुक

IMAGE CREDIT: patrika

...तो लगेगा दोगुना टीडीएस
इनकम टैक्स रिटर्न (आइटीआर) जमा करना अनिवार्य होगा। एेसा नहीं करने पर दोगुना टीडीएस देना पड़ सकता है। इसी प्रकार टीसीएस (टैक्स कलेक्शन एट सोर्स) भी ज्यादा लगेगा। कर्मचारियों की सहूलियत के लिए प्री फिल्ड आइटीआर फॉर्म मिलेगा। जिले में केंद्र एवं राज्य शासन के ५० हजार से ज्यादा कर्मचारी हैं। ३१ मार्च को इनकम टैक्स रिटर्न जमा करने वाले करदाताओं को सर्वर डाउन होने से परेशानी हुई। एडवोकेट और चार्टर्ड अकाउंटेंट के दफ्तरों में करदाताओं की भीड़ लगी रही। वित्तीय वर्ष २०१९-२० का रिटर्न जमा करने की अंतिम तिथि ३१ मार्च थी।

ये बदलाव होंगे

इपीएफ में ढाई लाख रुपए तक का निवेश टैक्स मुक्त होगा। आयकर के नए नियमों के अनुसार इपीएफ में सालाना 2.5 लाख रुपए से ज्यादा का अंशदान करने पर ब्याज के रूप मेें होने वाली आय पर टैक्स चुकाना पड़ सकता है। जिले में पांच लाख से ज्यादा कर्मचारी इपीएफ से जुड़े हैं। इनमें से कई कर्मचारी इस दायरे में आ सकते हैं।

75 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को इनकम टैक्स रिटर्न जमा करने पर छूट मिलेगी। यह नियम उन पर लागू होगा, जो पेंशन या फिक्स डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज पर निर्भर हैं। जिले में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग इनकम टैक्स रिटर्न जमा करते हैं। इनमें से कुछ 75 वर्ष से भी अधिक हैं। उन्हें नए नियम का लाभ मिलेगा।

01 अप्रैल से पंजाब नेशनल बैंक, ओरिएंटल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया आदि बैंकों की चेकबुक, आइएफएससी और एमआइसीआर कोड बदल जाएंगे। जिले में 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों में तीन लाख से ज्यादा ग्राहक हैं।

लक्ष्य पूरा करने में जुटे रहे संस्थान
आयुध निर्माणी खमरिया, वीकल फैक्ट्री जबलपुर, ग्रे आयरन फाउंड्री और गन कैरिज फैक्ट्री उत्पादन लक्ष्य पूरा करने में जुटे रहे। हालांकि पूर्व की रिपोर्ट में कोई भी निर्माणी 50 फीसदी से अधिक उत्पादन नहीं कर सकी थी। 31 मार्च तक की स्थिति में सुधार हुआ है। इनकम टैक्स विभाग ने तीन हजार 70 करोड़ का लक्ष्य दिया गया है। इसमें से करीब 2700 करोड़ की वसूली हो चुकी है।