scriptआज का राशिफल- इन लोगों का नेताओं के सहयोग से पूरा होगा काम, छोटा सा यह उपाय बढ़ा देगा फायदा | aaj ka rashifal , today horoscope 23 september 2018 ka rashifal | Patrika News
जबलपुर

आज का राशिफल- इन लोगों का नेताओं के सहयोग से पूरा होगा काम, छोटा सा यह उपाय बढ़ा देगा फायदा

ताओं के सहयोग से पूरा होगा काम

जबलपुरSep 23, 2018 / 08:05 am

deepak deewan

aaj ka rashifal - today Horoscope, 23 december 2018 ka rashifal

aaj ka rashifal – today Horoscope, 23 december 2018 ka rashifal

जबलपुर। आज ज्यादातर लोगों के लिए सूर्यदेव अच्छा दिन लेकर आए हैं। रविवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और सूर्यदेव को अघ्र्य अर्पित करें. इससे उनकी कृपा से सरकारी कामकाज पूरे होते हैं. स्थानीय नेताओं का सहयोग मिलता है. आज आदित्यहर्दयस्तोत्र का पाठ करें. और संभव हो तो तीन बार इस स्तोत्र का पाठ करें. हर बार पाठ पूर्ण होने के बाद सूर्यदेव को अघ्र्य दें. यह छोटा सा पाठ आपको सूर्यदेव की कृपा दिलाएगा. जिससे जीवन में यश-सम्मान, प्रतिष्ठा बढ़ती है. अच्छी नौकरियां मिलती हैं।

आज का राशिफल-
मेष- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माता और सन्तान को कष्ट होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
वृष- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं परन्तु मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कला के प्रति रुझान बढ़ेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
कर्क- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर मन अशान्त रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते है और अन्य कोई जिम्मेदारी मिल सकती है।
सिंह- आत्मविश्वास में कमी आएगी। आत्मसंयत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।
कन्या- आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे पर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
तुला- अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी।
वृश्चिक- वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। माता-पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।
धनु- आत्मसंयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। भाई-बहनों से भी आर्थिक सहयोग मिल सकता है।
मकर- जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है।
कुंभ- वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता हैं.धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।
मीन- मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। आवेश की अधिकता रहेगी। सन्तान को कष्ट होगा।

Home / Jabalpur / आज का राशिफल- इन लोगों का नेताओं के सहयोग से पूरा होगा काम, छोटा सा यह उपाय बढ़ा देगा फायदा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो