
,,विमान
जबलपुर, दीपावली पर दिल्ली व मुंबई से जबलपुर आने वालों के लिए अच्छी खबर हैं। इस दिन दिल्ली से उड़ान भरने वाले 120 व मुंबई से उड़ान भरने वाले 43 ऐसे विमान होंगें, जो फ्लायर्स को जबलपुर पहुंचाएंगें। दीपावली पर बड़ी संख्या में दिल्ली व मुंबई से लोग शहर पहुंचेंगें। इनकी सुविधा को देखते हुए विमान कंपनियों ने यह फैसला लिया है। हालांकि यह सभी कनेक्टिंग फ्लाइट्स हैं। इनसे यात्रा करने पर फ्लायर्स को दो या तीन स्टॉप पर रूकना पड़ेगा।
यह खास
- दीपावली पर जबलपुर अहमदाबाद जबलपुर फ्लाइट रद्द
- दीपावली पर हैदराबाद व मुंबई जाना होगा सस्ता
- दीपावली के दूसरे दिन हैदराबाद से आना व 26 अक्टूबर को मुंबई जाना सस्ता
इसलिए कनेक्टिंग फ्लाइट
दीपावली के चलते विमान कंपनियों ने छोटे रूटों से विमानों को हटाकर बड़े रूटों पर संचालित करने का फैसला लिया है, लेकिन ऐसे में उन रूटों के यात्रियों को परेशानी न हो, इसलिए कनेक्टिंग फ्लाइट चलाई जा रही है। अहमदाबाद जबलपुर अहमदाबाद फ्लाइट का संचालन दीपावली पर नहीं होगा। लेकिन इस दिन जबलपुर से अहमदाबाद जाने के लिए 17 और वहां से जबलपुर आने के लिए 36 कनेक्टिंग फ्लाइट्स होंगीं।
रूट : तारीख/फ्लाइट : तारीख/फ्लाइट : तारीख/फ्लाइट
जबलपुर से दिल्ली : 26/2 : 27/02 : 28/03
दिल्ली से जबलपुर : 26/05 : 27/120 : 28/05
जबलपुर से मुंबई : 26/26: 27/02 : 28/03
मुंबई से जबलपुर : 26/39: 27/43 : 28/38
जबलपुर से हैदराबाद : 26/30 : 27/02 : 28/02
हैदराबाद से जबलपुर : 26/5 : 27/05 : 28/05
जबलपुर से अहमदाबाद : 26/01 : 27/36 : 28/02
अहमदाबाद से जबलपुर : 26/09 : 27/17 : 28/12
जबलपुर से कोलकाता : 26/1 : 27/00 : 28/00
कोलकाता से जबलपुर : 26/3 : 27/03 : 28/03
किसी का एक, तो किसी के तीन स्टॉप
जानकारी के अनुसार यदि फ्लायर्स इन कनेक्टिंग फ्लाइट्स से यात्रा करते हैं, तो उन्हें दो से तीन स्टॉप लेने पड़ सकते हैं। इस दौरान उन्हें विमान बदलने के साथ ही नए सिरे से बोर्डिंग करनी होगी। कनेक्टिंग फ्लाइट्स से शहर आने वालों को आठ घंटे से लेकर 25 घंटे तक का समय लग सकता है।
सभी रूट्स पर बढऩे लगा फेयर
दीपावली के चलते सभी रूट्स पर फेयर बढऩे लगा है। हालांकि कोलकाता से जबलपुर का फेयर सबसे कम है, वहीं हैदराबाद से जबलपुर की यात्रा भी सस्ती है। लेकिन दिल्ली और मुंबई का फेयर आसमान छू रहा है।
विभिन्न रूट्स पर किराया (रुपए में)
जबलपुर-दिल्ली-जबलपुर
तारीख : कम्पनी : दिल्ली तक : जबलपुर तक
26 : स्पाइस : 2999:10926
26 : स्पाइस : 2999:13446
26 : एयर इंडिया : 4048 : 9508
27 : स्पाइस : 2999 : 8930
27 : एयर इंडिया : 2999 : 5203
28 : स्पाइस : 10911 : 4362
28 : एयर इंडिया : 8406 : 6253
जबलपुर-मुम्बई-जबलपुर
तारीख : कम्पनी : फेयर मुम्बई तक : जबलपुर तक
26 : स्पाइस : 2999 : 19172
26 : स्पाइस : 2999 : 0000
26 : एयर इंडिया : 4048 : 0000
27 : स्पाइस : 2999 : 13425
27 : एयर इंडिया : 3313 : 0000
28 : एयर इंडिया : 8406: 0000
28 : स्पाइस : 7071: 0000
जबलपुर-हैदराबाद-जबलपुर
तारीख : कम्पनी : फेयर हैदराबाद तक : जबलपुर तक
26 : स्पाइस : 4145 : 14996
26 : इंडिगो : 4145 : 12450
27 : स्पाइस : 2998 : 8905
27 : इंडिगो : 2998 : 6001
28 : स्पाइस : 11135 : 3498
28 : इंडिगो : 11004: 3498
जबलपुर-अहमदाबाद-जबलपुर
तारीख : कम्पनी : फेयर अहमदाबाद तक : जबलपुर तक
26 : स्पाइस : 3399 : 14468
27 : स्पाइस : निरस्त : निरस्त
28 : स्पाइस : 3999 : 4440
तारीख : कम्पनी : फेयर कोलकाता तक : जबलपुर तक
26 : स्पाइस : 5098 : 5669
26 : इंडिगो : 5098: 5669
27 : स्पाइस : 2838 : 2863
27 : इंडिगो : 4582 : 2863
28 : स्पाइस : 5106 : 2863
28 : इंडिगो : 5545 : 2863
Published on:
19 Oct 2019 06:54 pm

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
