3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

16 साल की लडक़ी को हुआ पेट्रोल भरने वाले लडक़े से प्यार, किले में जाकर किया बलात्कार

16 साल की लडक़ी को हुआ पेट्रोल भरने वाले लडक़े से प्यार, किले में जाकर किया बलात्कार  

2 min read
Google source verification

जबलपुर। कहते हैं प्यार अंधा होता है, कई बार ये अंधापन जीवन भर का दर्द भी दे जाता है। खासकर किशोरावस्था का प्यार खुशियों से ज्यादा दुखों को देकर जाता है। नाबालिग प्रेम अधिकतर अपनी सीमाएं लांघ जाता है। जिससे किशोर या किशोरी का जीवन दर्दनाक यादगारों से भर जाता है। ऐसा ही मामला जबलपुर में आया है। जहां एक 16 साल की लडक़ी का उसके प्रेमी ने बलात्कार कर दिया है।

किला घुमाने के बहाने किशोरी से बलात्कार

शहर में रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा के साथ पेट्रोल पम्प पर काम करने वाले 22 वर्षीय युवक ने दोस्ती की। 25 जुलाई को उसे मदन महल किला घुमाने के बहाने ले गया। अंधेरा होने पर उसके साथ बलात्कार किया। किशोरी ने स्थानीय थाना क्षेत्र में जीरो पर बलात्कार का प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार किशोरी का पेट्रोल पम्प के पास ही घर है। उसी दौरान उसका पेट्रोल पम्प पर काम करने वाले यवुक से पहले जान-पहचान और फिर दोस्ती हो गई। दोनों मोबाइल पर एक-दूसरे से बात करने लगे। 25 जुलाई को आरोपी किशोरी को घुमाने के बहाने मदन महल किला ले गया था। किशोरी ने शिकायत दर्ज कराई कि युवक ने वहां उसके साथ बलात्कार किया।

अचानक गायब हो गई युवती, मचा हंगामा
गोरखपुर थानांतर्गत गुप्तेश्वर में पिता के साथ जा रही युवती अचानक गायब हो गई। पिता के शोर मचाने पर हडक़म्प मच गया। बारिश के दौरान युवती को एक युवक के साथ एक मकान में लोगों ने जाते देखा, तो घेर लिया। स्थानीय लोगों ने डायल-100 को सूचना दे दी। पुलिस पहुंची तो पता चला कि युवक एक संचार कम्पनी में काम करता है। युवती से उसका प्रेमसम्बंध है। युवती अपनी मर्जी से उसके साथ जा रही थी। पुलिस पूछताछ कर रही थी कि तभी युवती का पिता भी पहुंच गया। वह बेटी को लेकर घर चला गया। उधर, युवक को पुलिस हिरासत में लेकर थाने गई। वहां पूछताछ के बाद उसे भी छोड़ दिया गया।

Story Loader