
village woman murder after gangrape, jabalpur crime news
जबलपुर। शहपुरा क्षेत्र से बुधवार देर रात मां-पिता के बीच से संदिग्ध हालत में गायब दो वर्षीय हिमांशी की शुक्रवार शाम घर से डेढ़ किमी दूर नाचनखेड़ा के पास एक खेत के किनारे झाडिय़ों में लाश मिली। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया गला घोट कर हत्या होना प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस ने मामले में चार संदेहियों को चिन्हित करते हुए तीन को हिरासत में लिया है। एफएसएल, फिंगर प्रिंट और अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने मामले में एसआइटी गठित की है।
पुलिस के अनुसार शाम 4.30 बजे नाचनखेड़ा गांव की महिलाएं लकड़ी बीनने निकली थीं। तभी उनकी नजर शव पर पड़ी। गांव के लोग जमा हो गए। शव मिलने की खबर पाकर मौके पर मासूम के पिता ने उसकी पहचान की। लाश मिलने की खबर मिलते ही शहपुरा टीआई सीएम शुक्ला और एसडीओपी देवी सिंह सहित एएसपी शिवेश बघेल, एएसपी क्राइम गोपाल खंडेल भी पहुंचे। एफएसएल की मौजूदगी में साक्ष्य एकत्र कर मासूम के शव को पीएम के लिए भिजवाया गया।
शरीर पर जख्म
पुलिस के मुताबिक मासूम के गले, हाथ व चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। बेटी का शव मिलने की खबर सुनते ही मां बेहोश हो गई। पिता बदहवासी में इधर-उधर भागते रहे। पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर तीव्र आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने एसपी के सामने अपना आक्रोश व्यक्तकरते हुए आरोपियों को फांसी दिलाने की मांग की।
पीएम के लिए गठित होगा मेडिकल बोर्ड : मासूम का पीएम शनिवार को मेडिकल कॉलेज की मरचुरी में होगा। इसके लिए मेडिकल बोर्ड गठित होगा। एसपी ने मामले की विवेचना, चालान से लेकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में जल्द सुनवाई के लिए प्रयास करने की बात कही है।
जिले में अपराधी बेलगाम : यादव
‘जिले में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। मामा के राज में भांजियां सुरक्षित नहीं हैं।’ ये बात बरगी विधायक संजय यादव ने कही। यादव ने कहा कि एसडीओपी पाटन व शहपुरा थाना प्रभारी को तत्काल हटाया जाए। भेड़ाघाट, शहपुरा व बेलखेड़ा को मिलाकर एसडीओपी मुख्यालय बनाया जाए। अपराध काबू किया जाए।
एएसपी क्राइम गोपाल खंडेल की अगुवाई में सात सदस्यीय एसआइटी गठित की गई है। प्रारम्भिक जांच में मासूम का गला घोट कर मारा जाना प्रतीत हो रहा है। पीएम के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। प्रकरण में कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
- सिद्धार्थ बहुगुणा, एसपी
Published on:
19 Sept 2020 12:48 pm

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
