4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 करोड़ का रेस्टॉरेंट 10 मिनट में ढहा दिया, एनएसए आरोपी का लगा था पैसा- देखें वीडियो

3 करोड़ का रेस्टॉरेंट 10 मिनट में ढहा दिया, एनएसए आरोपी का लगा था पैसा- देखें वीडियो

less than 1 minute read
Google source verification
atikraman.jpg

3 crore rupees restaurant removing by jabalpur municipal corporation

जबलपुर। प्रदेश सरकार द्वारा अवैध निर्माण व भूमाफिया पर कार्रवाई किए जाने के अंतर्गत शुक्रवार को जबलपुर में करीब 3 करोड़ की लागत से बनाया गया अवैध रेस्टॉरेंट ढहा दिया गया। इसमें संचालकों समेत एनएसए के पूर्व अपराधी का पैसा लगा होने का अनुमान भी लगाया गया है। जिसकी जांच की जा रही है। जबलपुर संभाग कमिश्नर महेश चंद्र चौधरी एवं पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन भगवत सिंह चौहान के निर्देशन में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ बहुगुणा द्वारा भू-माफियाओं के विरूद्व टीम का गठन किया गया है।

जबलपुर पुलिस की प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त कार्यवाही
लगभग 3 करोड़ की लागत से अवैध रूप से बने दरबार वेज रेस्टोरेंट पर चला बुल्डोजर

इसी क्रम में आज शुक्रवार सुबह कलेक्टर जबलपुर कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशन में नौदरा ब्रिज एवं करमचंद चौक के बीच गुरु गोविंद सिंह कन्या महाविद्यालय के सामने यश जैन एवं हर्ष जैन के द्वारा अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित किये जा रहे दरबार वेज रेस्टोरेंट को तोड़ा गया है। अनुमान है कि अवैध रूप से निर्मित दरबार वेज रेस्टोरेंट को लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था एवं उक्त अवैध निर्माण में नया मोहल्ला निवासी अब्दुल रज्जाक का पैसा लगा है। ज्ञात हो कि अब्दुल रज्जाक पुराना अपराधी है, जिसके विरूद्ध पूर्व में एनएसए की कार्यवाही की जा चुकी है।

विवाद होने की आशंका को ध्यान मे रखते हुए एडीएम संदीप जी.आर, अति. पुलिस अधीक्षक शहर अमित कुमार अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल, नगर निगम अपर आयुक्त रोहित कौशल समेत पुलिस के आला अधिकारी व भारी पुलिस बल मौजूद रहा।