नए अस्पताल भवन का निर्माण इस तरह किया जाएगा, जिससे एक ही परिसर में सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। परिसर में ओपीडी, एक्स-रे, सीटी स्केन, एनआरसी की भी सुविधा होगी। जिससे की मरीजों को पर्ची कटाने सहित जांच कराने और इलाज के लिए भटकना ना पड़े। शुरुआत में नए भवन में तीन वार्ड बनाए जाएंगे। जरूरत पडऩे पर दो और वार्ड बनाए जाएंगे। पुराने भवन से जोडऩे बनेगा कॉरिडोरअस्पताल के नए भवन को पुराने भवन से जोडऩे के लिए कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिससे मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे भवन में आसानी से शिफ्ट किया जा सके। दवाइयां, उपकरण भी एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने में भी समस्या न हो। नए भवन में रैम्प बनाने के साथ बड़ी लिफ्ट भी लगाई जाएगी।