4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

aaj ka muhurat: शादी के लिए लडक़ी देखने आज का दिन श्रेष्ठ, मिलेगी सुंदर दुल्हन- पंचांग

शादी के लिए लडक़ी देखने आज का दिन श्रेष्ठ, मिलेगी सुंदर दुल्हन- पंचांग  

2 min read
Google source verification
udaipur crime news

rashi parivartan, aaj ka muhurat, shadi ke mantra, aaj ka panchang

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी्, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: सव्वाल तारीख 24, अयन : उत्तरायण, ऋतु : ग्रीष्म, मास : आषाढ, पक्ष : कृष्ण, तिथि - रात्रि 3.47 तक नंदा तिथि एकादशी उपरंात भद्रा तिथि द्वादशी रहेगी। नंदा तिथि मे सभी प्रकार के मागलिक कार्य संपन्न किये जा सकते है। इस तिथि मे विवाह, उपनयन, ग्रहारंभ, गृहप्रवेश, विपणि व्यापार, तथा अनाज भंडारण जैसे कार्य अत्यंत शुंभ तथा मंगलकारी माने जाते है।
योग- रात्रि 9.27 तक सुकर्म उपरंात धृति योग रहेगा। शुभ कार्य हेतु सुकर्म योग शुभ तथा सुखद रहेगा।
विशिष्ट योग- आज सर्वार्थ सिध्दि योग के साथ जलयंत्र निर्माण, आवेदन पत्र लेखन, सेवारंभ, विपणि व्यापार हेतु दिन शुभ है।
करण- सूर्योदय काल से वव उपरंात बालव तदनंतर कौलव करण का प्रवेश होगा। करण गणना सामान्य है।

नक्षत्र- प्रात: 6.55 तक अश्विनी उपरंात उग्रक्रूरसंज्ञक नक्षत्र भरणी नक्षत्र रहेगा। भरणी नक्षत्र मे अग्रि शमक कार्य, राजनीति एवं कूटनीतिक वार्ता, शस्त्र निर्माण, कृषि औजार, कृषिवानिकी, तथा अनाज भंडारण से जुडे कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माने जाते है। वही साधारण संंंज्ञक नक्षत्र कृत्तिका सभी मंगलकारी कार्य शुभ माने जाते है।
शुभ मुहूर्त Aaj Ka Muhurat - आज अन्नप्रासन, कर्णवेध, अक्षरारंभ विद्यारंभ, उपनयन, दीक्षाग्रहण, हलप्रवहण, वीजवपन, गृहारंभ, विपणिव्यापार, वेदारंभ जैसे कार्य अत्यंत शुभ तथाा सुखद रहेगे।
श्रेष्ठ चौघडि़ए-
आज प्रात: 7.30 से 10.30 लाभ,अमृत दोपहर 12.00 से 1.30 शुभ एवं रात्रि 9.00 से 10.30 लाभ की चौघडिया शुभ तथाा मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज : सर्वार्थ सिध्दि योग के साथ योगनी एकादशी व्रत का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा। भगवान विष्णु की आराधना परम कल्याणकारी रहेगी।
चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्यत तक मंगल प्रधान राशि मेष राशि मे संचरण करेगा।

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन rashi parivartan सूर्य के मिथुन राशि मे गुरू वृश्चिक राशि मे तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर ििस्थत है सूर्य का आर्दा्र नक्षत्र मे संचरण रहेगा ।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहता है इस दिशा की ब्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है । चंद्रमा का वास पूर्व दिशा मे है सन्मुख एवं दाहिना चंद्रमा शुभ माना जाता है ।
राहुकाल rahukal : दोपहर 10.30.00 वजे से 12.00.00 वजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे - आज जन्मे वालको का नामाक्षर ली,लू,ले,ला अक्षर सेे आरंभ कर सकते है। भरणी नक्षत्र मे जन्मे वालको की राशि मेष होगी, राशि स्वामी मंगल ्रतथा सुवर्णपाद पाया मे जन्म माना जायेगा मेष राशि के जातक प्राय: सरल, साहसी चंचल,उग्रस्वभाव, साहसी, स्वतंत्र विचारो वाले, प्रभावशाली, प्रकृतिप्रेमी, जनहितैषी, मित्र हितैषी,तथा प्रगतिशील विचारो के अन्वेषक माने जाते है,।