scriptआज का राशिफल- इन लोगों के लिए पैसा लेकर आए हैं बृहस्पति देव, छोटी सी यह पूजा बढ़ा देगी कमाई | aaj ka rashifal - today Horoscope, 13 september 2018 ka rashifal | Patrika News
जबलपुर

आज का राशिफल- इन लोगों के लिए पैसा लेकर आए हैं बृहस्पति देव, छोटी सी यह पूजा बढ़ा देगी कमाई

इन लोगों के लिए पैसा लेकर आए हैं बृहस्पति देव

जबलपुरSep 13, 2018 / 07:35 am

deepak deewan

Aaj ka rashifal

Aaj ka rashifal

जबलपुर। देवताओं के गुरु बृहस्पति धन के भी कारक हैं, गुरुवार उनका दिन है. आज बृहस्पति देव को प्रसन्न कर पैसा प्राप्त किया जा सकता है। विष्णुजी की पूजा से बृहस्पति देव की कृपा मिलती है इसलिए मनोयोग से भगवान विष्णु की पूजा करें. विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ जरूर करें. करीब बीस मिनिट में यह पाठ पूरा हो जाता है जिससे धन सहित सभी सुख मिलते हैं।

आज का राशिफल-
मेष- ्रआपकी आदतों के कारण आपने अपनों से दूरियां बना ली हैं। समय रहते अपने व्यवहार को बदलें तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।
वृषभ- पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें, पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें, निश्चित सफल होंगे।
मिथुन- नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें, नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।
कर्क- आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आपने मदद की थी, वहीं आपका विरोध करेंगे। रुचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।
सिंह- वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।
कन्या- बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आपकी उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
तुला- सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हंै। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आपके कार्यों में सहायक होंगे। यात्रा सुखद होगी।
वृश्चिक- कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से ईष्र्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगड़ा हो सकता है।
धनु- धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी।
मकर- रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा, पर घबराए नहीं। अपने इष्ट पर भरोसा रखें। जीवन साथी का साथ मिलेगा।
कुम्भ- नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच समझकर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आपको ख्याति दिलवा
सकते हैं। कारोबार में विस्तार के योग हैं।
मीन- नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्गदर्शन सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

Home / Jabalpur / आज का राशिफल- इन लोगों के लिए पैसा लेकर आए हैं बृहस्पति देव, छोटी सी यह पूजा बढ़ा देगी कमाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो