5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेष, तुला, मीन, कन्या और कुंभ वालों की किस्मत आज पैसा ही पैसा, संभल कर रहें

मेष, तुला, मीन, कन्या और कुंभ वालों की किस्मत आज पैसा ही पैसा, संभल कर रहें  

2 min read
Google source verification
aaj meri kismat kaise hai

aaj meri kismat kaise hai

मेष- अपने वाक्चातुर्य से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें।
वृषभ- समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न कि दूसरों को बदलने की कोशिश करें।
मिथुन- संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें।
कर्क- व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहे, मस्त रहे। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अतिश्रेष्ठ है। समय रहते पंूजी निवेश कर दें।
सिंह- आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। इसका लाभ लें। पारिवारिकजनों से भेंट होगी। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे। क्रोध न करें और संयम से कार्य करें।
कन्या- धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यात्मिक बल से लाभ होगा।
तुला- लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत वाला है।
वृश्चिक- नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं, पर करते कितना है, इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
धनु- क्या करूं, क्या न करूं, इसी स्थिति से आप गुजर रहे है। शांति से फैसले लें। जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं।
मकर- आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखे। पेट संबंधित रोग संभव। समय कम है, काम ज्यादा। मन लगा कर अपने कार्य में लग जाए।
कुम्भ- जो करना चाहिए, वो करिये। फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा।
मीन- कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।