जबलपुर

देश की सीमाओं की चौकसी में तैनात होंगी महिलाएं

अग्निवीर बनने के लिए भर्ती रैली शुरू, मप्र और छग की युवतियां पहुंची जबलपुर  

2 min read
Nov 20, 2022
women Agniveer

जबलपुर. सेना पुलिस में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की युवतियां अपना भाग्य आजमा रही हैं। रविवार से अग्निपथ योजना के तहत शहर में िस्थत जम्मू एवं कश्मीर राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई। दो दिवसीय रैली में 16 सौ उम्मीदवार अग्निवीर बनने के लिए शामिल हो रही हें। इसको लेकर सैन्य एवं जिला प्रशासन ने तैयारियां की हैं। पहले दिन बड़ी संख्या में युवतियां पहुंची। उन्होंने मैदान में पसीना बहाया। दौड़ के साथ लंबी और ऊंची कूद में भागीदारी की।

मुख्यालय भर्ती क्षेत्र (मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़) सैन्य पुलिस कोर में अग्निपथ योजना के अंतर्गत महिलाओं की भर्ती कर रहा है। इस योजना के तहत यह पहला अवसर जब शहर में महिलाओं के लिए रिक्रूटमेंट रैली हो रही है। दो दिनों तक चलने वाली प्रक्रिया के पहले दिन 800 और दूसरे दिन 21 नवंबर को भी इतनी उम्मीदवार अग्निवीर बनने के लिए परीक्षा दे रहे हैं7

30 हजार से ज्यादा हुए पंजीयन

इस बीच भर्ती को लेकर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड से लेकर रैली स्थल पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। सेना पुलिस के लिए होने वाली भर्ती में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से 30 हजार से ज्यादा हुए पंजीयन हुए थे। इसमें आर्मी हेड क्वार्टर के कटऑफ के आधार पर एक हजार 620 उम्मीदवारों को पात्र पाया गया था। इन्हीं उम्मीदवारों को रैली में भाग लेने का अवसर मिल रहा है।

मध्यप्रदेश के 52 जिलों से भागीदारी

ज्ञात हो कि इसमें 290 उम्मीवार छत्तीसगढ़ के 32 तथा बांकी मध्यप्रदेश के 52 जिलों से भागीदारी कर रही हैं। इससे पहले जबलपुर में पुरुषों के लिए अग्निपथ योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। फिजीकल टेस्ट के साथ उनका रिटन टेस्ट भी हो चुका है। अब उनके परिणाम आने बांकी है। इसके बाद महिलाओं की भर्ती की जा रही है।

धार्मिक शिक्षकों की हुई भर्ती रैली

अग्निपथ योजना के तहत जूनियर कमीशंड अधिकारियों (धार्मिक शिक्षक) के लिए भर्ती रैली मुख्यालय भर्ती क्षेत्र (एमपी और) की ओर से भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) जबलपुर ने जम्मू एंड कश्मीर राइफल रेजिमेंटल सेंटर में आयोजित की गई। रैली में मप्र और छत्तीसगढ़ के 300 उम्मीदवारों में 143 ने भाग लिया। मेजर जनरल राजीव नंदा, अतिरिक्त महानिदेशक, भर्ती निदेशालय ने उप महानिदेशक मुख्यालय भर्ती क्षेत्र (मप्र-छग) ब्रिगेडियर दीपेंद्र मनराई के साथ रैली स्थल का दौरा किया। उन्होंने उम्मीदवारों से चर्चा की। उन्होंने सेना पुलिस में महिलाओं की भर्ती रैली की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

Published on:
20 Nov 2022 04:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर