4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अकाल मृत्यु के भय मिलेगी मुक्ति, आज यम पूजा का शुभ योग: पंचांग

अकाल मृत्यु के भय मिलेगी मुक्ति, आज यम पूजा का शुभ योग: पंचांग  

2 min read
Google source verification
Road Accident in Raipur

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी ऐसी टक्कर, पहुंच गया यमलोक

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441, मु.मास : रज्जब, 09, अयन : उत्तरायण, ऋतु : शिशिर ऋतुु, मास : फाल्गुन, पक्ष : शुक्ल पक्ष,
तिथि - सूर्योदय से दोप. 01.18 मि. तक पूर्णा संज्ञक दशमी तिथि रहेगी पश्चात नंदा संज्ञक एकादशी तिथि लगेगी। दशमी तिथि को यम् की पूजा करनी चाहिए, वे निश्चित ही सभी रोगों को नष्ट करने वाले और नरक तथा मृत्यु से मानव का उद्धार करने वाले हैं। एकादशी तिथि को विश्वेदेवों की भली प्रकार से पूजा करनी चाहिए। वे भक्त को संतान, धन-धान्य और पृथ्वी प्रदान करते हैं।
योग- सूर्योदय से प्रात: 09.48 मि. तक आयुष्मान योग पश्चात सौभाग्य योग लगेगा। आयुष्मान योग के स्वामी चन्द्रदेव माने जाते हंै जबकि सौभाग्य योग के स्वामी ब्रह्मदेव माने गए हैं।
विशिष्ट योग- दोनों ही योग बेहद शुभ होते हैं। इनमे किए गए कार्य की सफलता सुनिश्चित रहती है। सगाई, विवाह आदि कार्यों के लिए सौभाग्य योग में कार्य सफल होते हंै।
करण- सूर्योदय से दोप. 01.18 मि. तक गर नामक करण रहेगा पश्चात वणिज नामक करण लगेगा। इसके पश्चात विष्टि नामक करण लगेगा।

IMAGE CREDIT: patrika

नक्षत्र- सूर्योदय से प्रात: 11.25 मि. तक तीक्ष्ण दारुण आद्र्रा नक्षत्र रहेगा पश्चात चर चल पुनर्वसु नक्षत्र लगेगा । अन्य कार्य सभी प्रकार के मंगल कार्यों के लिए आद्रा नक्षत्र निषिद्ध माने गए हैं। वही संन्यास, मुकदमेबाजी आदि कार्य आद्र्रा एवं पुनर्वसु दोनों नक्षत्र में किए जा सकते हैं। मकान, दुकान, छत, कुआं, सडक़ और जल संबंधी कार्य पुनर्वसु नक्षत्र में करना शुभ रहता हैं।
आज के मुहूर्त - अनुकूल समय में मुंडन संस्कार करने के लिए शुभ मुहूर्त है।
चौघडिय़ा के अनुसार समय - प्रात: 06.45 मि. से 08.13 मि. तक शुभ का चौघडिय़ा रहेगा। प्रात: 11.08 मि. से दोप. 02.03 मि. तक क्रमश: चंचल व लाभ के चौघडिय़ा रहेंगे एवं दोप. 04.58 मि. से सायं: 06.25 मि. तक शुभ का चौघडिय़ा रहेगा।
व्रत/पर्व - फागु दशमी (उड़ीसा)। होरी नन्दगांव।
चंद्रमा - सूर्योदय से अर्धरात्रि 04.54 मि. तक चंद्रमा वायु तत्व की मिथुन राशि में रहेंगे पश्चात जल तत्व की कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।
भद्रा - अर्धरात्रि 12.33 मि. से प्रारंभ भद्रा का निवास क्रमश: स्वर्ग एवं भूलोक में रहेगा।
दिशाशूल - दक्षिण दिशा में। (अगर हो सके तो आज के दिन दक्षिण दिशा में यात्रा को टालना चाहिए)।
राहु काल - दोप. 02.03.16 से 03.30.49 तक राहु काल वेला रहेगी। अगर हो सके तो इस समय में शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए।
आज जन्म लिए बच्चे- आज जन्म लिए बच्चों के नाम (छ, के, को, ह, ही) अक्षरों पर रख सकते हैं। आज जन्मे बच्चों का जन्म चांदी के पाए में होगा। सूर्योदय से अर्धरात्रि 04.54 मि. तक मिथुन राशि रहेगी पश्चात कर्क राशि रहेगी। आज जन्म लिए बच्चे शरीर से सामान्य होंगे। सामान्यत: इनका भाग्योदय करीब 27 वर्ष की आयु में होगा। ऐसे जातक एक अच्छे शिक्षाविद् होंगे। इनमे राष्ट्रप्रेम की भावना कुटकुट के भरी होगी। प्राय: अपने उन्नत जीवन में अच्छा धन भी जोड़ लेंगे। मिथुन राशि के जातक को स्त्रियों के मोहजाल से बचकर रहना चाहिए। कर्क राशि के जातक को हठवादी स्वभाव से दूर रहना चाहिए।