1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: दिल दहला देंगे ये हैरतअंगेज करतब

कोर ऑफ सिग्नल के 15 वें रीयूनियन सेलिब्रेशन के तीसरे दिन कोबरा ग्राउंड में एयर-शो व एडवेंचर इवेंट का आयोजन किया गया।

2 min read
Google source verification

image

Abha Sen

Feb 15, 2016

जबलपुर। कोर ऑफ सिग्नल के 15 वें री-यूनियन सेलिब्रेशन के तीसरे दिन कोबरा ग्राउंड में एयर-शो व एडवेंचर इवेंट का आयोजन किया गया। इस दौरान हैरअंगेज करतब देखने मिले। कलारी पयट्टू, माइक्रोलाइट शो, स्काई डायविंग, डेयरडेविल्स शो के साथ लोकनृत्य भी देखने मिला। इसी दौरान गोआ से आए मोटरसाइकिल एक्सपीडिशन और दिल्ली से आए साइकिल एक्सपीडिशन दल ने जबलपुर में अपनी यात्रा समाप्त की। आयोजन के दौरान टू-एसटीसी, इंडियन एयरफोर्स की आकाशगंगा टीम और सिग्नल कोर के जवानों ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। आयोजन में तलवारों, लाठियों, भाला और कटार और चाकूओं का बड़ा ही रोमांचक और खूबसूरत प्रदर्शन किया गया।

ये रहे शामिल
वीएसएम, एसएम, एडीजी एसएस एंड कर्नल कमांडेंट ऑफ कोर ऑफ सिग्नल मेजर जनरल आरके आनंद, कमांडेंट एमसीटीई ब्रिगेडियर के विनोद कुमार, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एसओएमसी लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन कोहली मौजूद रहे। वहीं डेयरडेविल्स टीम के पुराने सदस्यों ने बाइक पर करतब दिखाए।




वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें:

ये भी पढ़ें

image
Story Loader