5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्सिस बैंक के मैनेजर ने कर दिया इतना बड़ा कांड, पांच पर एफआइआर

एक्सिस बैंक के मैनेजर ने कर दिया इतना बड़ा कांड, पांच पर एफआइआर  

less than 1 minute read
Google source verification
Axis Bank

Axis Bank

जबलपुर/ बेची गई जमीन को बैंक में गिरवी रखकर रुपए ऐंठने के मामले में कुंडम पुलिस ने रांझी एक्सिस बैंक के मैनेजर, केसीसी अधिकारी समेत पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

केसीसी अधिकारी समेत पांच पर एफआइआर
बेची गई जमीन बैंक में गिरवी रखकर रुपए ऐंठने का मामला

पुलिस के अनुसार मंडला जिले के ग्राम धनगवां निवासी महिमा धुर्वे पिछले कुछ समय से कुंडम में रह रही हैं। उन्होंने वर्ष 2020 में ग्राम सलैया निवासी धोकल सिंह आर्मो से दो हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। धोकल ने 29 मई, 2020 को जमीन की रजिस्ट्री महिला के पक्ष में कराई। पर नामांतरण नहीं हुआ था। दिसम्बर 2021 में महिमा ने नामांतरण के लिए एसडीएम कार्यालय में आवेदन दिया, तब पता चला कि उक्त जमीन के नामांतरण के आदेश पूर्व में पारित किए जा चुके हैं। भूमि एक्सिस बैंक में गिरवी रखी हुई है।

महिमा ने जब धोकल व उसके बेटे शंकर आर्मो से पूछा तो कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। बाद में पता चला कि ग्राम घुघरा निवासी महेश कडोपा, कुंडम तहसील तिराहा निवासी रीतेश साहू, केवलारी निवासी प्रमोद कुमार यादव के साथ मिलकर जमीन के फर्जी दस्तावेज बनवाए। फिर रांझी एक्सिस बैंक के मैनेजर अनिकल कुमार और केसीसी अधिकारी हेमंत राजपूत के साथ मिलकर जमीन को बैंक में गिरवी रख दिया। इन सभी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।