5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आयुर्वेदिक दवाओं के फायदे औ नुकसान मोबाइल पर देखें अभी

आयुर्वेदिक दवाओं के फायदे औ नुकसान मोबाइल पर देखें अभी

2 min read
Google source verification
men power ayurvedic tablet in india

men power ayurvedic tablet in india

जबलपुर. आयुर्वेद दवाओं के इस्तेमाल, खुराक और नुकसान को अब आम लोग आसानी से समझ सकेंगे। लोगों की सहूलियत के लिए आयुर्वेद फॉर्माकोपिया को ऑनलाइन करने की तैयारी की जा रही है। इसके पोर्टल पर अपलोड होते ही आयुर्वेद दवाओं से सम्बंधित हर जानकारी एक्सेस करना सम्भव होगा। एक क्लिक पर प्रमाणिक लगभग सात सौ आयुर्वेद औषधियों का ब्योरा मिल सकेगा। अभी ऐलोपैथी दवा के इस्तेमाल और साइड इफेक्ट की जानकारी साझा करने के लिए प्रमाणिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। लेकिन, आयुर्वेद औषधियों को लेकर वेब प्लेटफॉर्म नहीं होने से आम लोगों के लिए शंका का निराकरण मुश्किल होता था।

news facts-

ऑनलाइन होगा फॉर्माकोपिया, दवाओं की डोज
साइड इफेक्ट सहित अन्य जानकारियां होगी उपलब्ध
अब एक क्लिक में मिल जाएगा 700 आयुर्वेद दवाओं का ब्योरा

पहली बार प्रयास-
आयुर्वेद औषधियों से सम्बंधित जानकारियों को पहली बार ऑनलाइन करने की तैयारी की गई है। फॉर्माकोपिया में डायबिटीज, कैंसर, ज्वर, साइटिका, उदर रोग, मनोरोग, स्त्री-प्रसूति से संबंधित बीमारियों में उपयोग की जाने वाली औषधियों का विवरण होगा। बच्चों के रोगों के साथ सामान्य एवं जटिल रोगों से सम्बंधित दवाओं का ब्योरा भी अपलोड रहेगा। आयुर्वेद के क्षेत्र में नए शोध और उसके बाद निर्मित औषधि की जानकारियां भी अपडेट रहेंगी।

नुकसान से बचेंगे मरीज-
जानकारों के अनुसार आयुर्वेद औषधियों की बड़ी मात्रा में सीधे दुकानों से बिक्री होती है। ऐसे में औषधि के अधिक मात्रा में उपयोग या उसके सेवन के तरीके में लापरवाही से स्वास्थ्य को नुकसान की आशंका रहती है। फॉर्मोकोपिया में प्रमाणिक आयुर्वेद औषधि में इनग्रिडेंट्स, उपयोग, उसकी हर उम्र वर्ग के मरीज के लिए निर्धारित खुराक और साइड इफेक्ट की जानकारी होगी।

यह रहेगी स्थिति
700 औषधि का ब्योरा ऑनलाइन होगा
400 इसमें एकल औषधियां
300 मॉलीक्यूल बेस्ट औषधियां

ऑनलाइन आयुर्वेदिक फॉर्माकोपिया आम लोगों के लिए मददगार होगा। इसमें आयुर्वेद औषधि की प्रमाणिकता, उपयोग की जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी। इससे आयुर्वेद विद्यार्थियों, शोधार्थियों और चिकित्सक भी नई औषधियों को लेकर अपडेट रहेंगे।
- डॉ. राकेश पांडेय, अध्यक्ष, आयुर्वेद पीजी एसोसिएशन