
खूबसूरत लडक़ी की गंदी प्रेम कहानी, हुईं प्यार में हदें पार
जबलपुर। शादी का झांसा देकर युवतियों के साथ दुराचार करने के मामले जिले में दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं। इसके बाद भी युवतियां फरेबी युवकों के झांसे में आने से नहीं बच पा रही हैं। रोज एक दो मामले ऐसे आ रहे हैं, जहां युवक द्वारा शादी का झांसा देकर युवतियों से अवैध संबंध बनाने और फिर छोड़ दिया जाता है। पुलिस इन मामलों में युवतियों की शिकायत पर कार्रवाई भी कर रही है। लेकिन असल मुद्दा ये है कि प्यार की आड़ में जिस्म की जरूरत कब खत्म होगी। ताजा मामला पनागर का है।
पनागर थाना क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय युवती को उसका ही रिश्तेदार युवक शादी का झांसा देकर तेलंगाना ले गया और तीन महीने तक दुराचार करता रहा। युवती को तेलंगाना छोडकऱ आरोपित इस बहाने से भाग आया कि वह लाइसेंस बनवाने कटनी जा रहा है। आरोपित के वापस नहीं लौटने पर युवती तेलंगाना से वापस घर पहुंची और मंगलवार को दुराचार की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार युवती की रिश्तेदार उबरा बरही कटनी निवासी शिवमंगल काछी से बातचीत होती थी। शिवमंगल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। डेढ़ साल तक वह उसका शोषण करता रहा। अप्रैल 2017 में शिवमंगल ने दूसरी लडक़ी से शादी कर ली। इसके बाद भी वह युवती के सम्पर्क में रहा। शिवमंगल युवती को झांसा देता रहा कि वह शादी से खुश नहीं है। आठ मार्च 2018 को शिवमंगल उसे शादी का झांसा देकर तेलंगाना ले गया। वहां किराए के मकान में रखकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। नौ जून को शिवमंगल लाइसेंस बनवाने के लिए कटनी जाने की बात कहकर निकला तो फिर वापस नहीं गया। उसने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। युवती उसका इंतजार करने के बाद सोमवार को तेलंगाना से अपने घर पहुंची। मंगलवार को युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित शिवमंगल के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर लिया है।
Published on:
04 Jul 2018 12:15 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
