जबलपुर। गर्ल्स ने रैम्प पर आकर हरियाली का संदेश दिया। पर्यावरण से जुड़े सवालों का धड़ाधड़ जवाब भी दिया। यह नजारा मंगलवार को गुरु नानक महिला महाविद्यालय में देखने मिला।

फस्र्ट इयर की छात्राओं के लिए ग्रीन क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सौ से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया।

तीन राउंड में कॉम्पीटिशन हुए। ग्रीन ड्रेसकोड में सजी छात्राओं ने कैटवॉक की। जजमेंट प्रिंसिपल डॉ. विमल सैनी, डॉ. ऋचा सेन गुप्ता ने किया।

उनसे प्रकृति और हरियाली महोत्सव से जुड़े सवाल पूछे गए। पूर्वा यादव प्रथम, रिया पटेल द्वितीय और सृष्टि सेन तृतीय रहीं।

अतिथि के रूप में कार्यकारिणी के अध्यक्ष एसएस बेदी, उपाध्यक्ष जीएस बांगा, सचिव डीएस मैनी रहे।

खूबसूरत परियां जब उतरी रैम्प पर, मचा दिया धमाल

खूबसूरत परियां जब उतरी रैम्प पर, मचा दिया धमाल

खूबसूरत परियां जब उतरी रैम्प पर, मचा दिया धमाल

खूबसूरत परियां जब उतरी रैम्प पर, मचा दिया धमाल