4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

gold chain snatching : इस शहर में आए दिन हो रहीं भरे बाजार महिलाओं के गले से चेन छीनने की वारदात

बड़ा फुहारा से कमानिया के बीच की घटना  

2 min read
Google source verification
gold chain snatching

gold chain snatching

जबलपुर. कोतवाली थानांतर्गत बड़ा फुहारा से कमानिया के बीच गुरुवार शाम को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होने गई 42 वर्षीय महिला के गले से किसी ने दो तोला सोने की चेन चुरा ली। भीड़ की वजह से महिला को इसकी भनक तक नहीं लगी। वह रथ यात्रा में प्रसाद चढ़ाकर जेठानी के पास पहुंची तो उसने चेन के बावत पूछा। इसके बाद महिला शिकायत दर्ज कराने पहुंची। भरे बाजार महिला के गले से चेन झपटकर बदमाश भाग गए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन्हें किसी का भय नहीं है। फुहारा चौक में हमेशा भीड़ बनी रहती है। ऐसी जगह से चेन झपटना आसान नहीं है, लेकिन बदमाश यहां से भी चेन झपट ले गए और लोग देखते रह गए।

पुलिस के अनुसार दीक्षितपुरा निवासी सुमन गुप्ता ने शिकायत कर बताया कि वह शाम 4.30 बजे जगन्नाथ रथ यात्रा में बड़ा फुहारा से कमानिया तक शामिल हुई थी। उसके साथ जेठानी नील कमल गुप्ता भी थी। उसी दौरान किसी ने उसके गले से दो तोले सोने की चेन चुरा ली। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदेहियों को तलाश रही है।

यहां मोपेड सवार महिला की चेन झपटकर भागे बाइक सवार
मदनमहल थाना क्षेत्र में मोपेड से घर जा रही एक महिला के गले की चेन झपट्टा मारकर बाइक सवार युवकों ने छीन ली। और तेजी से बाइक चलाते हुए फरार हो गए। पुलिस के अनुसार स्नेह नगर निवासी नम्रता पोरवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मंगलवार की रात को 10 बजे अपनी मोपेड से लेबर चौक गई थी। वहां चौपाटी से चाट खरीदकर घर वापस आ रही थी। तभी बगल से बाइक सवार दो युवक आए। घर के पास पहुंचते ही बाइक पर सवार दो युवक में से एक ने उसके गले की सोने की चेन खींच ली। उसने शोर मचाया तब तक बाइक सवार तेजी से अगली गली से मुडकऱ भाग गए। बाइक सवार युवकों की आयु 20-25 वर्ष के करीब बताई जा रही है। लूट की शिकार महिला एक टाइल्स कारोबारी की पत्नी है। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर संदिग्धों की पहचान और जांच शुरू कर दी है।

Story Loader