scriptअपने ‘जेपी से उम्मीद लगाए हैं जबलपुर के भाजपाई | BJP's workers from Jabalpur have expected their 'JP' | Patrika News
जबलपुर

अपने ‘जेपी से उम्मीद लगाए हैं जबलपुर के भाजपाई

नड्डा के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर खूब मना जश्न, जबलपुर में है जेपी की ससुराल
Celebration over Nadda becoming BJP national president, JP’s in-laws in Jabalpur

जबलपुरJan 21, 2020 / 08:35 pm

shyam bihari

जबलपुर। भाजपा के ‘जेपी कहने का मतलब जगत प्रकाश नड्डा पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख बने तो जबलपुर शहर में भी जश्न का माहौल बना। नड्डा की जबलपुर में ससुराल है, तो यहां के भाजपाई नेता अपना कद बढऩे की उम्मीद लगाए हैं। यहां के नेताओं ने कहा कि अब उनकी बात राष्ट्रीय स्तर पर दमदारी से सुनी जाएगी। यही कारण था कि भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सोमवार को जबलपुर में जश्न मनाया गया। उनकी पचपेढ़ी स्थित ससुराल में तो उत्सव जैसा महौल था। नड्डा की सास और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री पूर्व सांसद जयश्री बैनर्जी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उनके निवास पहुंच रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों की भी मानें तो नड्डा के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से राष्ट्रीय स्तर पर जबलपुर की आवाज और बुलंद होगी। यहां विकास कार्यों को गति मिल सकती है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि नड्डा का जबलपुर से सीधा नाता है। पचपेढ़ी स्थित नड्डा के ससुराल में मिठाइयां बांटी गईं। जयश्री बैनर्जी, दीपंकर बैनर्जी, आशीष बैनर्जी व परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। भाजपा नेता कमलेश अग्रवाल, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रंजीत पटेल व पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे।

वर्ष 1991 में हुई शादी

जेपी नड्डा छात्र राजनीति से आगे बढ़े। पूर्व सांसद जयश्री बैनर्जी की बेटी मल्लिका भी जबलपुर की छात्र राजनीति में खासी सक्रिय थीं। 1991 में जेपी व मल्लिका की शादी हुई। राजनीति के क्षेत्र में जयश्री ने भी शुरुआती दो दशक में समय-समय पर दामाद जगत प्रकाश का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि जिसे राजनीति की दुनिया में शिशु के तौर पर देखा था, उसे आज सियासी जगत के शिखर पर पहुंचते देखना सुखद है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहते नवंबर 2016 में उनका जबलपुर आगमन हुआ था। दो दिन के दौरे पर आए नड्डा ने मेडिकल अस्पताल परिसर में सुपर स्पेश्यिलिटी सेंटर का भूमि पूजन किया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो