4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्लड प्रेशर की समस्या को जड़ से दूर कर देगा ये देशी नुस्खा

ब्लड प्रेशर की समस्या को जड़ से दूर कर देगा ये देशी नुस्खा

2 min read
Google source verification
munakka

munakka

जबलपुर. वर्तमान समय में अनियमित खानपान और रहन सहन के चलते ब्लड प्रेशर बढऩा या घटना आम हो गया है। हर घर में कोई न कोई इस समस्या ग्रसित है। बिना दवा के काम ही नहीं चलता है। ब्लड प्रेशर बढऩे या घटने का असर हार्ट पर पड़ता है। इसलिए बीपी का स्वस्थ्य रहने संतुलित रहना हर हाल में जरूरी होता है।

यहां मिलेगी दवा सामग्री
आयुर्वेदाचार्य डॉ. शरदचंद्र शुक्ला का कहना है कि बीपी को कंट्रोल करने की बहुत सारी दवाएं मार्केट में उपलब्ध हैं, लेकिन इसका एक देशी इलाज है जो बहुत ही कारगर है। यह कारगर नुस्खा आप घर पर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए मुनक्का या बड़ी किशमिश या इसे दाख नाम से भी जाना जाता है। यह आपको पंसारी की दुकान में आसानी से मिल जाएगी।

दवा तैयार करने का तरीका
इस दवा को तैयार करने के लिए आपको बाजार से केवल मुनक्का लेकर आना है। तीन या चार मुनक्कों को रात में सोते समय अच्छी तरह धोकर साफ पानी में फुला देना है। रात भर पानी में डूबे रहने से यह फूल जाएगा।

प्रयोग विधि
रात में भिगोए गए मुनक्कों को बीपी से पीडि़त व्यक्ति को चबाचबा कर खाना है और पानी को पी जाना है। इस घरेलू नस्खे का नियमित प्रयोग करके आपकों पंद्रह दिन बाद इसका असर परिलक्षित होने लगेगा। लगातार तीन महीने सेवन कर लेंगे तो हमेशा के लिए बीपी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

पेट को भी साफ करेगा
बीपी कंट्रोल करने के साथ ही यह प्रयोग पेट को भी साफ रखेगा। इसके प्रयोग से आंतों में चिपका हुआ मल भी धीरे-धीरे साफ हो जाएगा। इसके साथ ही शरीर को ताकत भी मिलेगी। फिर देर किस बात की आज ही मुनक्का लाएं और प्रयोग कर दवाओं से छुटकारा पाएं।

शुगर पेसेंट नहीं करें उपयोग
डॉ. शुक्ला कहते हैं कि यह मीठा होता है, इसलिए शुगर पीडि़त लोग इस दवा का उपयोग नहीं करें। क्योंकि इसमें मौजूद शक्कर आपके शुगर लेवल को बढ़ा सकती है।