3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर

वीडियो स्टोरी: खूबसूरती में बॉलीवुड हीरोइन को भी मात देते हैं ये किन्नर, रैंप पर दिखाया जलवा

वीडियो स्टोरी: खूबसूरती में बॉलीवुड हीरोइन को भी मात देते हैं ये किन्नर, रैंप पर दिखाया जलवा

Google source verification

जबलपुर। देश में उन्हें केवल नाचने गाने वाला ही समझा जाता है। लेकिन उनमें भी ऐसी प्रतिभा होती है जिसे देखकर अच्छे अच्छे सोच में पड़ जाते हैं। हम बात कर रहे हैं किन्नरों की। जीहां, ये किन्नर जब अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरते हैं तो बॉलीवुड की हीरोइन्स भी मात खा जाती हैं। जबलपुर में ऐसा ही एक अनोखा आयोजन हुआ, जिसमें किन्नरों ने रैंप पर फैशन का जलवा बिखेरा।

news facts- थर्ड जेंडर ने दिखाया फैशन का जलवा

संस्कारधानी में शुक्रवार की शाम एक अनूठा आयोजन हुआ। थर्ड जेंडर का फैशन शो आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टिसिपेंट्स शामिल हुए। मिसेज ट्रांस प्रिंसेज सेंट्रल इंडिया 2019 कॉम्पीटिशन के लिए जबलपुर के अलावा नागपुर, इंदौर, ग्वालियर, भोपाल, अकोला समेत अन्य जगहों से भी थर्ड जेंडर शामिल हुए। वेस्टर्न से लेकर इंडियन आउटफिट्स में उन्होंने रैम्पवॉक किया। विनर माही शुक्ला बनीं, जिन्हें पुरस्कार राशि दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजली विग, पूनम खन्ना, मोनिका बिंद्रा का सहयोग रहा।